फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players will learn the tricks of cricket at the academy of swing wizard PK.

Meerut News: स्विंग के जादूगर पीके की एकेडमी में क्रिकेट के गुर सीखेंगे खिलाड़ी

Sun, 08 Feb 2026 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Players will learn the tricks of cricket at the academy of swing wizard PK.
सरधना रोड पोहली में नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी में टूर्नामेंट का शुभारंभ करते पूर्व भारतीय
मेरठ। मेरठ को खेल नगरी यूं ही नहीं कहा जाता। यहां एक से बढ़कर एक स्पोर्ट्स इंडस्ट्रीज है। यहां के कई बड़े क्रिकेटर भारतीय टीम में खेल चुके हैं। अब भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे पूर्व तेज गेंदबाज और यूपीसीए सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने सरधना क्षेत्र के खिर्वा मार्ग पर क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत की है। यहां युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखांएगे। यहां भविष्य के उभरते हुए खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। यही नहीं यह एकेडमी सभी मायनों में बीसीआई के मानकों के आधार पर तैयार की गई है। यहां डे-नाइट मैच भी हो सकेंगे।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार की ओर से सरधना के खिर्वा रोड पोहली क्षेत्र में नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत की गई है। एकेडमी बनकर तैयार हो चुकी है। डे-नाइट मैच के लिए यहां फ्लडलाइट भी लगाई हैं। मैदान में तीन मेन क्रिकेट पिच और दो अभ्यास पिच तैयार की गई हैं। एकेडमी में शनिवार से पहले क्रिकेट टूर्नामेंट लास्ट मैन स्टेडिंग क्रिकेट टूर्नामेंट की भी शुरुआत हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला कैंब्रिज स्कूल और दास हुंडई की टीम के बीच हुआ। प्रवीण कुमार, शिव दुलारी ग्रुप के चेयरमैन राहुल रस्तोगी, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के अध्यक्ष मनु चौधरी आदि ने इसकी शुरुआत की। इसका उद्देश्य क्षेत्र की क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे लाना और खेल भावना को बढ़ाना है। टूर्नामेंट में 20 टीम प्रतिभाग कर रही हैं और विजेता को पुरस्कार राशि के रूप में 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

गांव की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच : प्रवीण कुमार
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रवीण कुमार ने बताया कि इस एकेडमी में भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। मेरठ और आसपास के जिलों व गांवों से खिलाड़ी यहां प्रशिक्षण ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि एकेडमी में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को मौका मिलेगा और वह यहां क्रिकेट सीख कर बड़े मंच पर प्रदर्शन कर मेरठ का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने इस मौके पर खिलाड़ियों को टिप्स भी दिए। कहा कि किसी भी खिलाड़ी को अगर लंबा कॅरिअर बनाना है तो सबसे पहले उसे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। खुद को फिट रखना होगा और संतुलित डाइट लेनी होगी। इससे वह खेल में ऊर्जा के साथ प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण कुमार का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में प्रदर्शन
प्रारूप मैच विकेट श्रेष्ठ औसत इकॉनोमी रेट
टेस्ट 06 27 5/106 25.81 2.59
वनडे 68 77 4/31 36.02 5.13
टी-20 10 08 2/14 24.12 7.42
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed