फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players honored at Rishabh Cricket Academy

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में हुआ खिलाड़ियों का सम्मान

Sun, 06 Sep 2026 05:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Players honored at Rishabh Cricket Academy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में रविवार को स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्पॉर्ट्स फॉर स्कूल में अंडर 14 की मंडलीय टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि अंडर 14 में मंडल से हापुड़, बुलंदशहर, नोएडा, बागपत और मेरठ की टीम शामिल रही। सभी टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एडवोकेट आनंद कश्यप ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने स्पोर्ट्स फॉर स्कूल के तहत क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र व क्रिकेट कोच अतहर अली को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्कूल क्रिकेट के आयोजन से स्कूल स्तर पर ही क्रिकेटरों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वह प्रदेश स्तर पर खेलकर अपने स्कूल और शहर का नाम रोशन कर सकेंगे।
विज्ञापन

अतहर अली ने बताया कि जिले की टीमों से अब मंडल की टीम का चयन होगा। जो नोएडा में होने वाले स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट स्टेट टूर्नामेंट में खेलेगी। राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। टीम का चयन मंडलीय टूर्नामेंट में खिलाड़ी के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इस मौके पर नीरज, रोहित, आदित्य, हिमांशु, पार्थ आदि रहे। क्रिकेट कोच ने बताया कि सोमवार को अंडर 17 वर्ग के ट्रायल मैच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed