फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players disappointed with Virat Kohli's retirement from Test matches

विराट कोहली के टेस्ट मैच में संन्यास से खिलाड़ी मायूस

Wed, 14 May 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 14 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Players disappointed with Virat Kohli's retirement from Test matches
बिजनौर। विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की खबर से खिलाड़ियों में मायूसी दिखाई दे रही है। खिलाड़ी कोहली को अपनी प्रेरणा समझकर खेल में आगे बढ़ रहे है। उनके द्वारा लिए गए इस निर्णय से वह लोग आहत हुए है।
विज्ञापन

टीम को कमी खलेगी : अमित
क्रिकट के कोच व बिजनौर क्रिकेट एसोसिएशन के कानूनी सलाहकार अमित श्रीवास्तव ने बताया कि टीम को उनकी कमी जरूर खलेगी। अभी ऐसा निर्णय नहीं लेना चाहिए था। टीम के लिए अन्य भूमिकाओं का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन

खेल से मिलता रहा सीखने को : प्रलभ
क्रिकेट के खिलाड़ी प्रलभ शांतनू ने बताया कि विराट को खेलते देखना हमेशा आनंदित करता रहा है। उनका खेल देखकर बहुत कुछ सीखा है। अभी उनके अंदर बहुत खेल बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को कमी महसूस होगी : हिमांशु
हिमांशु कुमार ने बताया कि उनके जैसा प्रदर्शन करना किसी और खिलाड़ी के लिए संभव नहीं है। हमने उन्हें बहुत से रिकॉर्ड बनाते व अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते देखा है। टीम में विराट की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता।
हर देश में हैं चाहने वाले : रिहान
खिलाड़ी रिहान ने बताया कि कोहली का खेल हमेशा बेहतरीन रहा है। यह उनका खेल ही है कि पाकिस्तान जैसे देश में भी कोहली के लाखों चाहने वाले हैं। हम उनके खेल से प्रेरणा लेकर खेलते आए हैं।

टी 20 और वनडे में देखेंगे : मानविक
खिलाड़ी मानविक ने बताया कि टेस्ट क्रिकेट में संन्यास की खबर से दुख हुआ है। उनको खेलते हुए देखना अच्छा लगता है। उनके जैसा बनना चाहता हूं।
बहुत कुछ सीखने को मिला : अगस्तय
खिलाड़ी अगस्तय ने बताया के कोहली के खेल से बहुत कुछ सीखने को मिला है। वह खेल जगत में अनेकों खिलाड़ियों के प्रेरणादायक रहे हैं। उनके खेल का तरीका हमेशा टीम को खलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed