फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Play cricket on the field and not on the phone: Suresh Raina

फोन पर नहीं, मैदान में मजे से खेलें क्रिकेट : सुरेश रैना

Wed, 22 Jan 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Play cricket on the field and not on the phone: Suresh Raina
सुनील कैथवास...आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में अमर उजाला द्वारा आयोजित एलएलसीटी 10 के लिये आयोजित ट्रा
मेरठ। पूर्व भारतीय क्रिकेटर, मिस्टर आईपीएल एवं आईआईएमटी मेरठ इन्वेंडर्स टीम के मेंटर सुरेश रैना ने युवाओं से कहा कि वे फोन पर नहीं, मैदान में मजे लेकर क्रिकेट खेलें। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें मौका देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एलएलसी और अमर उजाला ने टेनिस बाल क्रिकेट लीग से युवाओं को बेहतर मौका दिया है। यह पहल सराहनीय है।
विज्ञापन

मंगलवार को आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में एलएलसीटेन-10 के लिए आयोजित ट्रायल के दौरान सुरेश रैना ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मेरठ मेरा घर है और यहां से मेरा पुराना नाता है। यहां मेरी ससुराल है। यहां की खुशबू, यहां का खाना और मेहमाननवाजी मुझे बहुत पसंद है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब कानपुर या अन्य जिलों में ट्रायल या क्रिकेट खेलने जाते थे तो यहीं मेरठ सिटी स्टेशन से ही ट्रेन पकड़ते थे। मेरठ से उनकी पुरानी यादें जुड़ी हैं। यहां से कई क्रिकेटर भारतीय टीम में भी शामिल हो चुके हैं। यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैना नेे कहा कि एलएससीटेन-10 बहुत अच्छा अवसर है। युवा क्रिकेटर इसमें अलग तरीके से अपना कॅरिअर बना सकते हैं। जो बच्चे खिलाड़ियों को पहले टीवी पर देखते थे, इस लीग के माध्यम से युवाओं को उन खिलाड़ियों से मिलने और उनसे क्रिकेट सीखने का अवसर प्राप्त होगा। युवा इन खिलाड़ियों से बात कर सकेंगे। वे इस आयोजन से दबाव झेलने और प्रदर्शन निखारने की क्षमता हासिल कर सकेंगे।

------
दो-दो रुपये इकट्ठा करके खरीदते थे गेंद
सुरेश रैना ने कहा कि उन्होंने भी टेनिस बाल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। पहले गेंद और अन्य खेल उपकरण काफी महंगे थे। दो-दो रुपये इकट्ठा करके गेंद खरीदते थे और क्रिकेट खेलते थे। टेनिस बाल से भी खिलाड़ी अच्छा अभ्यास कर सकते हैं। उन्होंने ट्रायल देने आए युवा क्रिकेटरों से कहा कि वे अधिक से अधिक क्रिकेट खेलें। मजे के साथ खेलें और इसमें अपना कॅरिअर बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed