{"_id":"6a21952404918523df05c8c0","slug":"plantation-will-be-done-on-158-hectares-of-land-after-freeing-it-from-encroachment-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104966-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अतिक्रमण मुक्त कर 158 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अतिक्रमण मुक्त कर 158 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधरोपण
विज्ञापन
सरकारी भूमि चिन्हित करते वन विभाग की टीम स्रोत संवाद
- वन विभाग ने दूसरे दिन भी चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। आगामी वन महोत्सव सप्ताह के तहत प्रस्तावित वृहद पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए वन विभाग की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। लगातार दूसरे दिन खेड़ी कलां गांव में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और भूमि को पौधरोपण योग्य बनाने का कार्य जारी रहा। प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने भूमि का सीमांकन कर जुताई कराई।
वन विभाग द्वारा अभियान के लिए बधवा, बधवी और खेड़ी कलां क्षेत्र की सरकारी भूमि का चयन किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जुलाई के प्रथम सप्ताह से वृहद पौधरोपण अभियान शुरू होना है, जिसके मद्देनजर सभी तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया जा रहा है।
वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि पौधरोपण के लिए भूमि चिह्नित करने, अतिक्रमण हटाने और जुताई कराने का कार्य लगातार चल रहा है। नायब तहसीलदार नितेश सैनी के नेतृत्व में राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने गंगा किनारे स्थित खेड़ी कलां गांव में करीब 45 हेक्टेयर सरकारी भूमि का सीमांकन कराया और जुताई कराई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब तक कुल 130 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है। विभाग का लक्ष्य 158 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण करना है। अभियान के तहत हजारों पौधे रोपित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में हरित क्षेत्र बढ़ेगा और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी। पौधरोपण अभियान से पूर्व सभी चयनित स्थलों को पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा, ताकि बारिश शुरू होते ही निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधे लगाए जा सकें।