फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   plant closed in lohiyanagar for dust destroid

कूड़े का निस्तारण बंद, प्लांट खराब

Mon, 24 Jan 2022 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
plant closed in lohiyanagar for dust destroid
लोहियानगर का प्लांट हुआ बंद, नहीं हो रहा कूड़े का निस्तारण
विज्ञापन

मेरठ। लोहियानगर में कूड़े की पहाड़ियों को खत्म करने के लिए लगाया गया कूड़ा निस्तारण प्लांट एक सप्ताह से बंद पड़ा है। जुगाड़ के इस प्लांट का खराब पुर्जा (आयरन सॉफ्ट) अभी तक ठीक नहीं हो पाया है। इस कारण कूड़ा निस्तारित नहीं हो रहा है और कूड़े के पहाड़ बढ़ते ही जा रहे हैं।
शहर में प्रतिदिन 900 मीट्रिक टन कूड़ा निकल रहा है। इस समय लोहियानगर में हजारों मीट्रिक टन कूड़ा जमा हो गया है। पिछले साल यहां कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया गया था। यह पहले एक शिफ्ट में चल रहा था। दो माह पहले ही नगर निगम ने दो शिफ्ट में संचालन शुरू कराया। इसके साथ ही प्रतिदिन 600 टन कूड़ा निस्तारित करने का दावा किया गया था।
विज्ञापन

लोहियानगर में कूड़े वाले स्थान पर मेरठ-दिल्ली हाईवे को जोड़ने वाला इंटरचेंज बनाना है। नगर निगम को शीघ्र ही जगह खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। एक सप्ताह पहले ही नगरायुक्त और सहायक नगरायुक्त ने प्लांट का निरीक्षण करके छह माह में कूड़े के पहाड़ खत्म करने का आश्वासन दिया था, लेकिन यदि प्लांट की ऐसी हालत रही तो यह काम बेहद चुनौतीपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर कर रहे व्यवस्था, जल्द शुरू होगा प्लांट
- लोहियानगर में लोहे का सॉफ्ट टूटा हुआ है। इसके चलते प्लांट एक सप्ताह से बंद है। कंपनी के इंजीनियर पुर्जे को बदलने की व्यवस्था कर रहे हैं। शीघ्र ही प्लांट का संचालन शुरू हो जाएगा। पहले जैसी रफ्तार में प्लांट चलेगा। - ब्रजपाल सिंह, सहायक नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed