फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pickup overturned after collision with truck, woman killed, 20 injured including newly married woman

Meerut News: ट्रक की टक्कर से पिकअप पलटी, महिला की मौत, नवविवाहिता समेत 20 घायल

Mon, 17 Nov 2025 10:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 17 Nov 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Pickup overturned after collision with truck, woman killed, 20 injured including newly married woman
बुलंदशहर हाईवे पर एनसीआर मेडिकल कॉलेज के सामने हुआ हादसा, चालक ट्रक लेकर भागा
विज्ञापन

नवविवाहिता को ससुराल से लेकर लौट रहे थे परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। बुलंदशहर हाईवे पर एनसीआर मेडिकल कॉलेज के सामने 21 यात्रियों से भरी महिंद्रा पिकअप में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें महिंद्रा पिकअप गड्ढे में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 20 यात्री घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने घायलों को एनसीआर मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र और सीओ किठौर प्रमोद कुमार ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना।

पुलिस के अनुसार सरधना थाना क्षेत्र के मानपुरी गांव निवासी उमेद की बेटी प्राची की शादी नौ नवंबर को बुलंदशहर जनपद के स्याना क्षेत्र के माकड़ी गांव में हुई थी। सोमवार शाम उमेद अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बेटी को ससुराल से मायके लेकर महिंद्रा पिकअप में लौट रहे थे। महिंद्रा पिकअप को गावड़ी निवासी महेश चला रहा था। जैसे ही वह खरखौदा थाना क्षेत्र के एनसीआर मेडिकल कॉलेज के सामने पहुंची, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकप सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गई। जिसमें मानपुरी निवासी सुरेश (50) पत्नी बबलू की मौत हो गई। पिकअप में सवार नव विवाहिता प्राची, मानपुरी निवासी कुणाल, रविंदर, कनक, पुष्पेंदर, दीपक, दीपिका, सुनील, अभिषेक, सुरेश, प्राची, साक्षी, उमेद, रमनदीप, सतपाल, महेश निवासी गावड़ी व सोनी निवासी गावड़ी सहित बीस यात्री घायल हो गए। सीओ किठौर प्रमोद कुमार ने बताया कि ट्रक चालक भाग गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed