{"_id":"687ab702024dbdfc7c09f58e","slug":"pickup-driver-arrested-in-kanwariyas-death-case-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109015-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़िये की मौत मामले में पिकअप चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़िये की मौत मामले में पिकअप चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। थाना सरधना क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर बीते मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
राजस्थान के अलवर जिले के थाना डेहरा क्षेत्र के चांदौली गांव निवासी 45 वर्षीय लेखराम पुत्र गोकुल अपने छह साथियों के साथ बीते शुक्रवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकले थे। मंगलवार अलसुबह जब वह चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर नानू पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई एक पिकअप ने लेखराम को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के समय लेखराम के साथ उनके गांव का साथी सुनील भी मौजूद था।
सुनील ने तत्काल घायल लेखराम को एंबुलेंस के माध्यम से सरधना सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद लेखराम को मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर किया गया, लेकिन उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में आरोपी की पहचान बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र निवासी निखिल पंवार पुत्र वीरेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।