फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Phone calls of dairy operators in the municipality throughout the day

नगर पालिका में दिनभर घनघनाए डेयरी संचालकों के फोन

Fri, 11 Dec 2020 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Phone calls of dairy operators in the municipality throughout the day
नगर पालिका में दिनभर घनघनाए डेयरी संचालकों के फोन
विज्ञापन

सरधना। डेयरी संचालकों की मनमानी के चलते नगर के नाले चोक होने की समस्या के साथ ही सड़कों पर जलभराव की समस्या से लोग काफी समय से जूझ रहे हैं। डेयरी संचालकों से आरसी जारी होने के एक वर्ष बाद भी वसूली नहीं होने की खबर को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद डेयरी संचालकों के दिनभर नगर पालिका व तहसील में फोन घनघनाते रहे। वहीं, एसडीएम अमित कुमार ने भी पालिका कर्मियों को इस मामले में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
डेयरी संचालकों की मनमानी कहें या पालिका की मिलीभगत, जिसका खामियाजा नगर की जनता को उठाना पड़ रहा है। नगर में डेयरियों की संख्या बढ़ने के साथ ही नगर में डेयरियों के गोबर से नाली व नालों के चोक होने की समस्या बढ़ गई है। जिसके चलते नगर के लोग खासे परेशान हैं। वहीं, नगर का एक मात्र मुख्य नाला सरधना-नानू मार्ग पर स्थित है, उसमें भी गोबर इस तरह से अटा है कि वह ओवरफ्लो हो रहा है।
विज्ञापन

कुछ किसान उसमें से गोबर खेतों में खाद के रूप में डालने के लिए निकाल रहे हैं। यदि किसान इस गोबर को न निकालें तो नाला पूरी तरह चोक हो जाएगा। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने गोबर से नाले चोक होने और जुर्माना राशि न वसूले जाने की खबर प्रकाशित की। जिसे लेकर डेयरी संचालकों और नगर पालिका में हड़कंप मचा रहा। माना जा रहा है कि कहीं मोदीपुरम में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कुछ लोग इस मुद्दे को न उठा दें। इसे लेकर नगर के डेयरी संचालकों ने पालिका और तहसील में फोन घनघनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed