{"_id":"637bea612342003f2e28561f","slug":"phd-entrance-download-admit-card-from-today-city-news-mrt6146337110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी परीक्षा को आज से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी परीक्षा को आज से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीएचडी के लिए सीधे प्रवेश परीक्षा के लिए मंगलवार से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा तीन और चार दिसंबर को होगी। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन मेरठ और गाजियाबाद में चार केंद्रों पर होगा।
पीएचडी में 36 कोर्सों के लिए 4684 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पीएचडी की परीक्षा पहली बार ऑनलाइन होगी। दो दिन मेें विवि केंद्रों के नाम घोषित कर देगा। दो घंटे के पेपर में 100 सवाल पूछे जाएंगे। 50 सवाल विषय और 50 सवाल रिसर्च मैथोडोलॉजी से पूछे जाएंगे। पीएचडी के 36 कोर्सों की कैंपस और कॉलेजों में 15 सौ के करीब सीटें हैं। सीसीएसयू की वेबसाइट ccsuniversity.ac.in से प्रवेशपत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं। परीक्षा को लेकर फाइनल गाइड लाइन विवि दो दिन में जारी करेगा। पीएचडी में इससे पहले सीधे प्रवेश परीक्षा 2016 में हुई थी। उसके बाद से सिर्फ नेट और जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही पीएचडी में प्रवेश ले पा रहे थे। पीएचडी की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा नेट की तर्ज पर आयोजित की जाएगी।
फेल छात्र-छात्राओं के नहीं बढ़ रहे नंबर
मेरठ। अधिक संख्या में फेल होने के बाद जो छात्र-छात्राएं हंगामा कर रहे थे, टीम के सामने उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन किए जाने के बाद उनके नंबर नहीं बढ़ रहे हैं। सोमवार को एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर से आठ छात्र-छात्राएं कैंपस पहुंचे। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने शिक्षकों की टीम के बीच उनके नंबर दिखाए लेकिन किसी के भी नहीं बढ़े। ब्यूरो