फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PG's registration from today, the campus will also

पीजी के रजिस्ट्रेशन आज से, कैंपस के भी होंगे   

Mon, 08 Aug 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला/मेरठ
अमर उजाला/मेरठ Updated Mon, 08 Aug 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
PG's registration from today, the campus will also
सीसीएसयू लोगो। - फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए सोमवार शाम से रजिस्ट्रेशन ओपन करेगा। एडमिशन पोर्टल पर शाम से रजिस्ट्रेशन होने शुरू होंगे। विवि कैंपस के लिए भी रजिस्ट्रेशन साथ होंगे। एलएलबी के रजिस्ट्रेशन का भी इंतजार पूरा हो गया है। वह भी साथ में होंगे। कुछ कॉलेजों का इश्यू है, वह दो-तीन दिन में क्लियर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विवि की एडमिशन कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर वाई विमला के मुताबिक सोमवार से सभी पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन हो जाएंगे। आवेदक दिशा निर्देश पढ़ने के बाद सावधानीपूर्वक रजिस्ट्रेशन करें। कैंपस के पीजी कोर्स के रजिस्ट्रेशन साथ में होंगे। इस बार बदलाव यह है कि कैंपस में पीजी कोर्स च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत होंगे। कॉलेज और कैंपस की डिग्री अलग-अलग होगी। एलएलएबी के रजिस्ट्रेशन भी सोमवार शाम से हो सकेंगे। ग्रेजुएशन सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स के रजिस्ट्रेशन जारी रहेंगे। ओपन मेरिट के एडमिशन होने के एक-दो दिन बाद तक रजिस्ट्रेशन चलेंगे। 
विज्ञापन


एडमिशन का आखिरी दिन
छठी
मेरिट के एडमिशन का सोमवार को आखिरी दिन है। इसके बाद नौ अगस्त को छात्र कॉलेजों में ओपन मेरिट के लिए आवेदन करेंगे। 10 अगस्त को कॉलेज मेरिट तैयार करेंगे और 11 अगस्त को एडमिशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed