फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Petrol price reached 103 for the first time across and diesel has reached more than 91 in Meerut

महंगाई की मार: मेरठ में पेट्रोल के दाम पहली बार 100 के पार, घरेलू गैस सिलिंडर पर भी बढ़े रेट

Thu, 07 Oct 2021 12:43 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Oct 2021 12:43 AM IST
सार

पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। मेरठ में पहली बार पेट्रोल 103 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल के दाम में भी तेजी आई है। 

विज्ञापन
Petrol price reached 103 for the first time across and diesel has reached more than 91 in Meerut
महंगे हुए गैसे सिलंडर और पेट्रोल-डीजल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में लगातार हो रही बेतहाशा महंगाई ने जनता की कमर तोड़कर रख दी है। मेरठ में गुरुवार से पेट्रोल प्रति लीटर 100 रुपये के पार मिलेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार मेरठ में सादा पेट्रोल 100 रुपये 03 पैसे प्रति लीटर और प्रीमियम पेट्रोल 103 रुपये 98 पैसे प्रति लीटर मिलेगा। डीजल 91 रुपये 93 पैसे प्रति लीटर मिलेगा। घरेलू गैस सिलिंडर के रेट भी 15 रुपये बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

 
पिछले कई सालों से बढ़ रहे पेट्रोल के रेट  
बता दें कि दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुएं भी महंगी होती जा रही हैं। बस, टैक्सी और ट्रकों का भाड़ा बढ़ रहा है। वहीं किसानों की खेती में भी लागत बढ़ गई है। जनता और विपक्ष बढ़ती हुई कीमतों को लेकर आवाज बुलंद कर रहा है। इस संबंध में मेरठ पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश जैन का कहना है कि यह बात सही है कि डीजल व पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के द्वारा जारी रेट पर ही सभी पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घरेलू गैस पर महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। अगर हम अक्तूबर 2020 में और अब छह अक्तूबर को घरेलू गैस सिलिंडर के दामों की बात करें तो अब तक घरेलू गैस के प्रति सिलिंडर पर 307 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अक्तूबर 2020 में घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 592.50 रुपये थी। छह अक्तूबर 2021 को गैस सिलिंडर की कीमत बढ़कर 899 रुपये हो गई है।

सपा नेताओं ने भैंस के आगे बजाई बीन
रसोई गैस के दामों में 15 रुपये की बढ़ोतरी होने से नाराज सपा नेता नेताओं ने बुधवार को भैंस के आगे बीन बजा कर विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी मेरठ कैंट विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सरदार परविंदर सिंह ईशू के नेतृत्व में प्रदर्शन मेरठ कैंट विधानसभा के क्षेत्र ग्राम मुरलीपुर गुलाब में हुआ। प्रदर्शन करने वालों में जयकरण भूटानी, अरुण यादव, हामिद चौधरी,आसिफ, दीपांशु चौहान, ओम प्रकाश यादव और बिट्टू सैफी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed