फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Performance of corona vaccine preparations at CHC

सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन संबंधी तैयारियों का प्रदर्शन

Sun, 10 Jan 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Performance of corona vaccine preparations at CHC
सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन संबंधी तैयारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

परीक्षितगढ़/मवाना। परीक्षितगढ़ में शनिवार को कोरोना वैक्सीन प्राप्त करने एवं देखरेख का प्रदर्शन किया गया है। वहीं, मवाना कस्बे में कोरोना वैक्सीन के लिए बनाए गए तीन सेंटरों पर सोमवार का वैक्सीन लगाए जाने की मॉक ड्रिल टेस्ट होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं, कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा।
परीक्षितगढ़ सीएचसी में कोरोना गाइड लाइन के तहत कोविड़ 19 वैक्सीन का ड्रिल, रिसीव व रखरखाव का प्रदर्शन किया गया। वैक्सीन कक्ष सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगे। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि जिले से वैक्सीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने से पहले उसका रखरखाव करने का डेमो किया गया। इस दौरान वैक्सीन जिले से आईओ रामअवतार सैनी व पुलिसकर्मी लेकर सीएचसी पर पहुंचे। वैक्सीन की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी रहे। कर्मचारी गंगा प्रसाद ने वैक्सीन रिसीव की। सीएचसी पर वैक्सीन के लिए छह कक्ष बनाए गए। वहीं, सोमवार को भी वैक्सीन का डेमो दोबारा से ट्रायल होगा। जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। यहां डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अर्णिमा गुप्ता, डॉ. अनिता कुमारी, बीपीएम इकरार अहमद, बीसीपीएम शाह आलम, फार्मेसिस्ट आशीष चौधरी, प्रवीण गर्ग, आईओ गंगाप्रसाद, विजय, नरेंद्र, टीपी सिंह राणा, नंदराम, शालिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मवाना में कोरोना सेल के प्रभारी डॉ. देव ने बताया कि मवाना में कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के लिए तीन सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें दो सेंटर सीएचसी पर तथा एक सेंटर शास्त्री नर्सिंग होम में बनाया गया है। डॉ. देव ने बताया कि सोमवार को वैक्सीन लगाए जाने की मॉक ड्रिल टेस्ट का आयोजन होगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सेंटर पर 15 लोगों को मॉक ड्रिल के लिए बुलाया है। उन्हें वैक्सीन के लिए चयनित किया गया है। वहीं, उन्होंने बताया कि रविवार को गांव निलौहा, कस्बा फलावदा, मवाना खुर्द, अरबन पीएचसी अटौरा बाईपास पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन होगा। जिसमें लोगों की निशुल्क जांचकर दवा आदि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed