फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   peoples lasted out for legislator satvaai

विधायक सतवाई पर जमकर बरसे लोग

Tue, 22 Oct 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
peoples lasted out for legislator satvaai
नवादा कालंदी मार्ग पर निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : SARDANA
सरधना। कालंदी-नवादा मार्ग निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। यहां पहुंचे 15 गांव के लोगों ने विधायक जितेंद्र सतवाई की निंदा की। साथ ही तय किया कि धरनास्थल पर 25 अक्टूबर को महापंचायत की जाएगी। जिसमें उग्र आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। धरने पर एक व्यक्ति एक दिन के लिए मौन व्रत पर रहा। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान विधायक जितेंद्र सतवाई ने सड़क बनवाने का वादा किया था। उनके पास क्षेत्र जनता से मिलने का मौका नहीं है। इतना ही नहीं कई दिनों से धरना चल रहा है, लेकिन विधायक जितेंद्र सतवाई ने सुध नहीं ली। धामा ठाकुर ने कहा कि धरनास्थल से बाहर का आश्वासन नहीं माना जाएगा। प्रशासन के लोग धरने पर पहुंचे और लिखित में निर्माण शुरू कराने का समय बताएं। इसके बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा। साथ ही सर्वसम्मति से तय किया कि 25 अक्टूबर को धरनास्थल पर महापंचायत होगी। जिसमें उग्र आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। सपना पुंडीर व उर्वशी चौधरी ने कहा कि महापंचायत में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी। उजय सिंह व निक्की तालियान ने भी विचार रखे। राजेंद्र नेता ने धरने के दौरान एक दिन का मौन व्रत रखा। बलवीर सिंह व कय्यूम प्रधान ने लोगों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर प्रवीण सोम, आशीष सोम, फैसल, सुभाष प्रधान, अमित कालंदी, रामभूल वीरेंद्र प्रधान, घनश्याम, बलराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed