फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Peoples beaten up a lover couple in room in jagriti vihar of Meerut

प्रेमी युगल को कमरे में बंद कर पीटा, दोस्तों को फोन कर बुलाया तो जमकर हुआ पथराव

Thu, 19 Dec 2019 09:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Dec 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
Peoples beaten up a lover couple in room in jagriti vihar of Meerut
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के जागृति विहार में बृहस्पतिवार को एक प्रेमी युगल को लोगों ने कमरे में बंधक बना लिया। लोगों ने युगल की जमकर पिटाई कर दी। युगल ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया, जिस पर बखेड़ा हो गया। 

विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। जानकारी पर मेडिकल थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-5 स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास एक मकान में आकाश नाम का युवक किराये पर रहता है। बृहस्पतिवार सुबह आकाश की प्रेमिका उसके कमरे पर आई थी। इसकी जानकारी लगते ही लोगों ने घेराबंदी कर ली। इसके बाद लोगों ने युवक-युवती की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: कोर्ट मैरिज करने तहसील पहुंचे युवक-युवती, परिजनों ने प्रेमी को जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आकाश ने अपने दोस्त आशीष मलिक को फोन कर मामले की जानकारी दी। आशीष अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। 

आकाश के दोस्तों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। जिस पर वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर मेडिकल पुलिस भी पहुंची, लेकिन प्रेमी युगल और कई लोग वहां से भाग गए। पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। 

एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि लोगों ने प्रेमी युगल को कमरे में बंद कर लिया था। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और मौके से एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस प्रेमी युगल की जानकारी जुटाने में लगी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed