फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: boyfriend and girlfriend reached tehsil to court marriage, and the families got caught

यूपी: कोर्ट मैरिज करने तहसील पहुंचे युवक-युवती, परिजनों ने प्रेमी को जमकर पीटा

Fri, 15 Mar 2019 08:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Mar 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: boyfriend and girlfriend reached tehsil to court marriage, and the families got caught
फाइल फोटो - फोटो : गूगल

नोएडा में एक कंपनी में काम करने वाले युवक-युवती के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चला आ रहा था। दोनों अलग-अलग बिरादरी के हैं। जब उन्होंने अपने- अपने परिवार में शादी का प्रस्ताव रखा तो परिजनें ने मना कर दिया गया। मामला यूपी के बागपत जनपद का है।

विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार को वे घर से भागकर बड़ौत तहसील पहुंचे तो युवती के परिजनों को भनक लग गई और तहसील गेट पर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने प्रेमी युवक की जमकर पिटाई की। बाद में वह भाग निकला। युवती के परिजन उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
शाहदरा के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती नोएडा में एक कंपनी में काम करती है। वहीं पर तहसील क्षेत्र के एक गांव का युवक भी नौकरी करता है। एक साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रंसग चल रहा था और यह बात शादी तक पहुंच गई। दोनों अलग-अलग बिरादरी के हैं। जब उन्होंने अपने परिजनों को बताया तो परिजनों ने इंकार कर दिया। तो उन्होंने कोर्ट मैरिज करने की सोची। शुक्रवार को वे दोनों शाहदरा से बड़ौत तहीसल पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रेमी युगल कोर्ट मैरिज के लिए कागज तैयार करा रहे थे कि उसी समय युवती के परिजन वहां पर पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने युवक को पीटा। वह किसी तरह वहां से भाग निकला। युवती के परिजन उसे कार में बैठाकर घर ले गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed