{"_id":"5f2b16d58ebc3e3cc85fa3f4","slug":"peoples-are-in-bad-condition-due-to-increasing-humidity-modipuram-news-mrt4948359118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी में गर्मी का कहर, उमस बढ़ने से लोगों का बुरा हाल, जानें- अगले तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी में गर्मी का कहर, उमस बढ़ने से लोगों का बुरा हाल, जानें- अगले तीन दिन तक कैसा रहेगा मौसम
Thu, 06 Aug 2020 10:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
गर्मी का सितम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी के मेरठ शहर में बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। इससे पहले बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद दिन भर उमस के चलते लोगों का बुरा हाल रहा था। अभी मौसम ऐसे ही बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिन से तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि होने के साथ उमस में भी बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली, परंतु आसमान में बादल छाने के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। कुछ देर के लिए हुई बारिश ने उमस और बढ़ा दी। जिससे दिनभर लोगों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि कुछ दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। नौ अगस्त के बाद मध्यम बारिश से राहत मिलेगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 79 व न्यूनतम 69 दर्ज की गई। हवा चार से आठ किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Coronavirus update: मेरठ मेडिकल में कोरोना से दो की मौत, 46 नए मरीज मिले
अभी मौसम इसी तरह बना रहेगा। उमस एवं तापमान में वृद्धि होने से गर्मी बढ़ेगी। नौ अगस्त के बाद मध्यम बारिश होने से मौसम में बदलाव आएगा। - डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/