Coronavirus update: मेरठ मेडिकल में कोरोना से दो की मौत, 46 नए मरीज मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेडिकल के कोविड वार्ड में बुधवार को दो संक्रमित मरीजों की मौत हो गई जबकि 46 नए पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं, शहर एवं देहात के 18 इलाकों को बुधवार को अनलॉक कर दिया गया।
लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की मौत हो गई। मृतक अब्दुल्लापुर मेरठ निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति और मंगल पुरी मुजफ्फरनगर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति थे। नोडल अधिकारी डॉ तुंग वीर सिंह आर्य ने पुष्टि की है।
कोविड-19 अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने बताया कि कोरोना संक्रमण से अब्दुल्लापुर मेरठ निवासी 42 वर्षीय नरेंद्र और मंगलपुरी मुजफ्फरनगर निवासी 60 वर्षीय रमन बंसल की मौत हुई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि नए मरीजों में 22 महिलाएं हैं। 19 नए केस हैं। बाकी पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं।
इनमें 7 लोग एक ही परिवार के ईशापुरम कसेरुबक्सर के हैं। बाकी मरीज जागृति विहार, सदर, शास्त्रीनगर, डिफेंस एंक्लेव कंकरखेड़ा, लोहिया नगर, साकेत, प्रेमपुरी, पीएल शर्मा रोड, सिविल लाइन नेहरू नगर और रजपुरा के रहने वाले हैं। इनमें 5 साल के बच्चे से लेकर 72 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं।
बुधवार को 1960 सैंपलों की जांच हुई। सैंपलों के हिसाब से यह करीब 2.35 प्रतिशत है। अब कोरोना के मरीजों की संख्या 2333 हो गई है। 94 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक 1927 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। अब कोरोना के 312 मरीज हैं।
80 साल की वृद्धा समेत 30 मरीजों की छुट्टी
80 साल की वृद्धा समेत 30 मरीजों ने कोरोना को हरा दिया है। मेडिकल कॉलेज से ही बुधवार को रिपोर्ट नेगेटिव आने पर 18 मरीजों की छुट्टी कर दी गई। इनमें मेरठ से हरवीरी (80) खेमचंद्र, उषा, किरण, अजय, सुधा, सीमा, डॉ. नवाज, डॉ. अंकुर और ओमपाल हैं। वहीं बिजनौर से खुशनुमा और हेमलता, रतन कौर हापुड़, टिंकू, शिवकुमार निवासी बुलंदशहर, अशोक मुरादाबाद और सोनिया शामली की है।
नगर और देहात के 18 इलाके अनलॉक
शहर एवं देहात के 18 इलाकों को बुधवार को अनलॉक कर दिया गया। यहां से सील हटा ली गई है। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर इन इलाकों को अनलॉक किया गया है।
इनमें शीलकुंज, साकेत कुंज, सिविल लाइन निकट टेलीफोन एनक्लेव, शिवाजी रोड, मोहनपुरी, विकास विहार, न्यू प्रभातनगर, जेल चुंगी रोड, नेहरू नगर, शीशमहल, रसूलनगर, जाकिर कॉलोनी, सदर बाजार निकट दीवान पब्लिक स्कूल, गांव पिनाई, ढिकोली कलां, अलीपुर, एत्मादपुर, आजादनगर शाहजहांपुर हैं।
लर्निंग लाइसेंस बनाने पर 16 तक रोक
कोरोना संकट के चलते आरटीओ ने लर्निंग लाइसेंस के काम को 16 अगस्त तक रोक दिया है। इस बीच दिए गए टाइम स्लॉट को रीशेड्यूल किया है। यह जानकारी आरआई तकनीकी राहुल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 6 से 14 अगस्त तक बुक किए गए स्लॉट को 7 से 14 सितंबर तक रीशेड्यूल किया है।
इसमें 6 अगस्त वाले आवेदक 7 सितंबर, 7 अगस्त वाले 8 सितंबर, 10 अगस्त वाले 9 सितंबर, 11 अगस्त वाले 10 सितंबर, 13 अगस्त वाले 11 सितंबर और 14 अगस्त वाले स्लॉट 14 सितंबर को रीशेड्यूल किये गए हैं। सभी आवेदकों को इस संबंध में मैसेज भेजे गए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/