फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People will overthrow the government of industrialists: Trilok Tyagi

उद्योगपतियों की सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता : त्रिलोक त्यागी

Fri, 15 Oct 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
People will overthrow the government of industrialists: Trilok Tyagi
उद्योगपतियों की सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता : त्रिलोक त्यागी
विज्ञापन

मेरठ। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के प्रति तालिबानी रवैया अपना रही है। भाजपा सरकार ने यह काले कानून अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए हैं। यह सरकार उद्योगपतियों की सरकार है, जिसको जनता विधानसभा में उखाड़ फेंकने काम करेगी। जनता 2022 के चुनाव में इसका जवाब देगी। 25 अक्तूबर को दबथुवा में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की जन आशीर्वाद पथ सभा एतिहासिक होगी।

लालकुर्ती एसजीएम गार्डन में बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता में त्रिलोक त्यागी ने कहा कि वर्तमान में देश का किसान मुश्किल में है। जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में सीएम योगी को वापस गोरखपुर मठ भेजने का काम करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह 31 अक्तूबर को लखनऊ में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर संकल्प पत्र जारी करेंगे। पार्टी अपना एक एप जारी कर चुकी है, जिसमें आम जनता से प्रदेश के विकास के लिए सुझाव मांगे जा रहे हैं। डीजल-पेट्रोल, खाद-बीज, सरसों का तेल और अन्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार तीनों काले कानूनों को वापस नहीं लेना चाहती है। जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, राष्ट्रीय सचिव मुकेश जैन, संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान, सुनील रोहटा, राजेंद्र जानी, सोहराब ग्यास, नरेंद्र खजूरी, नदीम चौहान, संजय पनवाड़ी, अशोक चौधरी, सतीश त्यागी, शोकेंद्र शिवाया, रणबीर दहिया, सोहेल खान, सुबोध भदौड़ा, विनय मल्लापुर, योगेश फौजी, अजीत प्रताप बना, सुनील बाबा, संगीता दोहरे, आरती मलिक, भावना यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed