फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People rejected Arvind Kejriwal's lies and loot: Keshav Prasad Maurya

अरविंद केजरीवाल के झूठ और लूट को जनता ने नकारा : केशव प्रसाद मौर्य

Tue, 11 Feb 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
People rejected Arvind Kejriwal's lies and loot: Keshav Prasad Maurya
पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल जी के पारिवारिक कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री बोले, पीएम मोदी की गारंटी की भी गांरटी के कारण दिल्ली में खिला कमल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिल्ली के लिए आम आदमी पार्टी आपदा के रूप में थी। अरविंद केजरीवाल के झूठ और लूट को जनता ने नकार दिया है। दिल्ली की जनता विकास चाहती है, विवाद नहीं। केजरीवाल ने दस वर्षों में दिल्ली को बर्बाद किया है। यमुना को नाला बना दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिसकी सजा जनता ने उन्हें दे दी। उप मुख्यमंत्री ने सपा को अव्यवस्था फैलाने वाली पार्टी बताया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को मेरठ पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि हरियाणा व महाराष्ट्र का चुनाव जीतने के बाद दिल्ली में भी भाजपा को ऐतिहासिक विजय मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की भी गारंटी के विश्वास के साथ दिल्ली में कमल खिला है। भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बना हुआ है। दिल्ली देश की राजधानी है और दिल्ली विश्व की बेहतरीन राजधानी भाजपा की सरकार में ही बन सकती है।
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल को जो सजा दिल्ली की जनता ने सुनाई है, उसका स्वागत करते हैं। भाजपा की सरकार दिल्ली की जनता से किए वायदे को पूरा करेगी और दिल्ली का विकास बेहतरीन तरीके से करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ में अव्यवस्था पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के सवाल उठाने पर उन्होंने कहा कि महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए महासागर की तरह श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, इससे अखिलेश यादव को परेशानी हो रही है। भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ के रास्तों में सेवा कर रहे हैं। अखिलेेश कोई व्यवस्था नहीं करते, क्योंकि सपा अव्यवस्था फैलाने वाली पार्टी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए, यह अनुचित है।
उन्हें कोई सुझाव देना चाहिए, सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार नहीं करना चाहिए। महाकुंभ में बहुत अच्छी व्यवस्था है। मैं खुद प्रयागराज नहीं जा रहा हूं, ताकि सरकारी स्तर पर श्रद्धालुओं को कोई अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में अपेक्षा से भीड़ अधिक है। सड़कें, रेलमार्ग व हवाई मार्ग वही है, वहां वाहन अधिक हो गए हैं। आजादी के बाद पहली बार महाकुंभ में इतनी अच्छी व्यवस्था की गई है।
मिल्कीपुर में जीत पर उन्होंने कहा कि अगर सपा जीतती तो अखिलेश को सब अच्छा लगता, सपा के हारने पर सब खराब हो जाता है। सपा वर्ष 2027 में समाप्तवादी पार्टी बनने वाली है। सपा अपराधी, दंगाईयों, माफिया की पार्टी है। चुनाव आयोग को लेकर अखिलेश यादव बचकाना आचरण कर रहे हैं। भाजपा सरकार में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। आवास योजनाओं में भी महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी।


योजनाओं को लेकर हो बेहतरीन कार्य
मेरठ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं पर बेहतरीन कार्य होना चाहिए। हर जरूरतमंद को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाए। जनपद की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा करते हुए कार्रवाई की जाए। सरकार अंतिम पायदान पर खड़े गरीब, कमजोर व्यक्ति की चिंता करती है। इससे पहले डिप्टी सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्विनी त्यागी, युवा नेता राकेश माहेश्वरी, डीएम डाॅ. वीके सिंह, एसएसपी विपिन ताडा, सीडीओ नूपुर गोयल, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल जी के पारिवारिक कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल जी के पारिवारिक कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed