फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People participating in the tableau were attacked in Dalmapur due to a family dispute.

Meerut News: डालमपुर में पारिवारिक विवाद में झांकी में शामिल लोगों पर हमला

Tue, 14 Apr 2026 08:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
People participating in the tableau were attacked in Dalmapur due to a family dispute.
रोहटा। गांव डालमपुर गांव में मारपीट में घायल दंपति। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। क्षेत्र के गांव डालमपुर में मंगलवार शाम पारिवारिक विवाद के दौरान झांकी में शामिल अनुसूचित जाति के लोगों पर हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
गांव निवासी जावेद पुत्र याकूब ने करीब 10 दिन पूर्व दिल्ली में तमन्ना पुत्री इखलाक से शादी की थी। दोनों के बीच पहले से संबंध बताए जा रहे थे। मंगलवार को इस बात की जानकारी मिलने पर युवती के परिजन डालमपुर पहुंचे और दोनों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जावेद और तमन्ना के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान शोर सुनकर पास से गुजर रही झांकी में शामिल लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने झांकी में शामिल लोगों पर भी हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना में जोगेंद्र पुत्र भोपाल, मनीषा पत्नी जोगेंद्र, गुलशन, जावेद व तमन्ना सहित कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट को लेकर तहरीर दी गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed