फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People are getting Sick due to heat and hot winds be careful for next two days

अलर्ट: गर्मी की मार से बढ़ रहे बीमार, गर्म हवाएं सेहत पर भारी, अगले दो दिन रहें सावधान, ये रखें ध्यान 

Wed, 06 Apr 2022 03:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Apr 2022 03:40 PM IST
सार

अप्रैल में पड़ रही गर्मी की मार से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। मेडिकल व जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 3798 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा त्वचा रोग, खांसी-ज़ुकाम, नाक-कान-कला और आंखों के मरीज हैं।

विज्ञापन
People are getting Sick due to heat and hot winds be careful for next two days
weather meerut - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिन में तेज धूप के साथ चल रहीं गर्म हवाएं सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में 3798 मरीज पहुंचे। इनमें ज्यादा तादाद खांसी, ज़ुकाम, नाक-कान-गला (ईएनटी) और आंखों के रोगियों की रही। 

विज्ञापन


फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि सूरज की तेज रोशनी और हवा आंखों और त्वचा को नुकसान पहुंचा रही है। गर्म हवाओं से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। तरबूज, ककड़ी, खरबूज, खीरा, अंगर, संतरा, नींबू, नारियल पानी आदि का सेवन करें।
विज्ञापन


फिजिशियन डॉ. वीके बिंद्रा ने बताया कि अधिक गरिष्ठ और तला हुआ खाना नुकसान पहुंचा सकता है। लिहाजा संतुलित भोजन करना चाहिए। उधर मौसम विभाग ने सात एवं आठ अप्रैल को भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी साजिश का इशारा: आखिर क्या है एके-47 का राज, ड्रम मैगजीन पर रोमानिया और रायफल पर छपा है चाइनीज अक्षर, जल्द सामने आएगी हकीकत

किस विभाग में पहुंचे कितने मरीज
विभाग                 मरीज़
मेडिसिन               773
नेत्र रोग                511
त्वचा रोग             421
ईएनटी                 410 
हड्डी रोग               370
अन्य रोग             1313

पांच दिन में तापमान का हाल:
तारीख            अधिकतम    न्यूनतम

05 अप्रैल        38.0         15.4
04 अप्रैल       39.3          15.6 
03 अप्रैल       38.3          14.6
02 अप्रैल        37.2         20.4 
01 अप्रैल        37.8         16.0 

यह बरतें सावधानी 
- जब भी घर से बाहर निकलें तो एक गिलास ठंडा पानी पीकर ही निकलें। 
- दिन में कम से कम 10 से 15 गिलास पानी जरूर पीयें। 
- तेज मिर्च मसालेदार, तले हुए एवं गरिष्ठ भोजन से परहेज करें। 
- तेज धूप से बचाव करके ही घर से निकलें, सिर और त्वचा को बचाएं। 
- आंखों को बचाने के लिए चश्मा लगाएं, त्वचा पर सनस्क्रीन लोशन लगाएं। 
- सूती वस्त्र पहनें, ठंडे पानी से स्नान करें। 
- सुबह जल्दी उठकर वॉक करें ताकि शुद्ध और ताजी हवा फेफड़ों को मिल सके। 

गर्मी से परेशानी
गर्मी बहुत तेज हो रही है। कुछ भी खाता हूं, पेट में दर्द हो जाता है। काफी परेशान हूं।   - फुरकान, कांच का पुल 

दवाई से भी आराम नहीं
कई दिन से सिर में दर्द है। दवाई भी खाई मगर आराम नहीं लगा, अब फिर दिखाने आई हूं।  - पूजा, रिठानी 

गर्मी के कारण आंखों में एलर्जी हो रही है। बहुत परेशान हूं।  - उर्मिला, मोहकमपुर 

आंखों में है दर्द 
सिर दर्द के साथ-साथ आंखों में दर्द रहता है। अब ज्यादा बढ़ गया है। - ओमवीर सिंह, भराला 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed