फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्या है एके-47 का राज: सामने आई ये खौफनाक बात, ड्रम मैगजीन पर रोमानिया तो रायफल पर छपा है चाइनीज अक्षर

Wed, 06 Apr 2022 07:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 Apr 2022 07:06 PM IST
सार

शामली में अनिल उर्फ पिंटू से बरामद की गई रायफल व मैगजीन दोनों के विदेशी होने की संभावना के चलते इसकी जांच एक्सपर्ट से कराई जाएगी। एक्सपर्ट की जांच में पता चल सकेगा कि बरामद रायफल और मैगजीन कहां की निर्मित है। 

विज्ञापन
AK 47: Made in Romania on Drum Magazine and Chinese characters printed on the rifle, experts engaged in investigation
हथियार और कारतूस बरामद। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के शामली में थानाभवन पुलिस द्वारा अनिल उर्फ पिंटू से बरामद की गई विदेशी एके-47 रायफल की एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी। एक्सपर्ट की जांच के बाद ही रायफल और मैगजीन के बारे में स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।



एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि गांव सदरूद्दीन नगर उर्फ माजरा निवासी अनिल उर्फ पिंटू से जो एक-47 रायफल बरामद हुई है, उस पर चाइनीज अक्षर गुदा है, जिससे उसके चाइनीज होने की संभावना है। इसके अलावा जो ड्रम मैगजीन बरामद हुई, उस पर मेड इन रोमानिया का टैग लगा है। रायफल व मैगजीन दोनों के विदेशी होने की संभावना के चलते इसकी जांच एक्सपर्ट से कराई जाएगी। एक्सपर्ट की जांच में पता चल सकेगा कि बरामद रायफल और मैगजीन कहां की निर्मित है। 

AK 47: Made in Romania on Drum Magazine and Chinese characters printed on the rifle, experts engaged in investigation
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

धर्मेंद्र किरठल ने दी थी मारने की धमकी 
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अनिल उर्फ पिंटू से बरामद एके-47 रायफल व कारतूसों के जखीरे के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके गांव के पड़ोसी कस्बा सिसौली निवासी अनिल बंजी उसके बचपन का दोस्त है, जो 2009 में एयरफोर्स से रिटायरमेंट लेकर आ गया था। जिसके बाद उसके साथ नजदीकियां और गहरी हो गई थी।

उसे व अनिल बंजी को राजनीति में दिलचस्पी हुई, तो उन्होंने आसपास क्षेत्र में रौब जमाना करना शुरू कर दिया था। जिससे क्षेत्र में रंजिश बन गई थी। उसी दौरान धर्मेंद्र किरठल के करीबी नीरज बामडोली (बागपत) की हत्या हो गई थी। उसकी हत्या का शक धर्मेंद्र किरठल को उन दोनों पर हो गया था। धर्मेंद्र किरठल ने उन दोनों की हत्या करने की धमकी दे रखी थी। 

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: बिना रजिस्ट्रेशन संचालित याकूब कुरैशी का हॉस्पिटल सील, पुलिस फोर्स रहा मौजूद

AK 47: Made in Romania on Drum Magazine and Chinese characters printed on the rifle, experts engaged in investigation
हथियार और कारतूस बरामद। - फोटो : amar ujala

धर्मेंद्र की धमकी के बाद साधा जीवा से संपर्क 
धर्मेंद्र किरठल की धमकी के बाद अनिल ने उसके विपक्षी गैंग संजीव जीवा से अपनी सुरक्षा व राजनीति वर्चस्व के लिए बड़ा ऑटोमेटिक हथियार खरीदने के लिए संपर्क किया, तो उसने अपने गुर्गों से उन दोनों को यह असलाह लगभग 11 लाख रुपये में उपलब्ध कराया। ये असलाह पहले अनिल बंजी के पास ही था। कुछ दिन पहले उसने इस सामान को अनिल बंजी से लाकर अपने पास रख लिया था।

इसके बाद अनिल बंजी कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम के डीन राजवीर पर जानलेवा हमला करने की घटना में जेल चला गया।  अनिल बंजी की सलाह से इस सामान को यूपी से बाहर छिपाना था। इसके लिए अनिल बंजी ने उसेक घर पर दो लोग भेजे थे, जिन्हें उसने पहली बार देखा था और वह उनके नाम पते नहीं जानता। वह तो उनके साथ सामान को गाड़ी में लेकर जाना था। कहां जाना था, इस बात को मौके से भागे हुए लोग ही जानते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
AK 47: Made in Romania on Drum Magazine and Chinese characters printed on the rifle, experts engaged in investigation
हथियार और कारतूस बरामद। - फोटो : amar ujala

बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा बरामद असलाह
एके-47 रायफल और कारतूसों का जखीरा बरामद होना बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। पुलिस भी इस बात को मान रही है कि स्वचालित हथियार और बड़ी संख्या में कारतूसों का किसी बड़ी घटना में इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
AK 47: Made in Romania on Drum Magazine and Chinese characters printed on the rifle, experts engaged in investigation
शामली - फोटो : amar ujala

हालांकि समय रहते असलाह और कारतूसों का जखीरा बरामद हो गया। एसएसपी सुकीर्ति माधव का कहना है कि गिरफ्तार बदमाश अनिल उर्फ पिंटू को रिमांड पर लाकर गहन पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में जो भी नाम सामने आएंगे, उनके आधार पर जांच कर पूरे मामले का खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed