फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People are deceiving the society by hiding their identity: Raghuraj Singh

पहचान छिपाकर समाज को धोखा दे रहे लोग : रघुराज सिंह

Wed, 09 Jul 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
People are deceiving the society by hiding their identity: Raghuraj Singh
नगीना में पत्रकारों से वार्ता करते प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह। संवाद
नगीना। कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित खाद्य पदार्थों की दुकानों, होटलों पर नाम लिखने के मामले में चल रहे विवाद के बीच श्रम राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति जिस धर्म को नहीं मानता, उसे उस धर्म के नाम पर अपने ढाबे या दुकान का नाम नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद मंगलवार को श्रम राज्य मंत्री इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित हैंडीक्राफ्ट कारोबारी इश्तियाक अहमद उर्फ बाबू भाई के कारखाने पर पहुंचे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग जिस धर्म को नहीं मानते आखिर वे उस धर्म के नाम पर अपनी दुकान या होटल का नाम क्यों रख रहे हैं? उन्होंने दूसरे धर्म के लोगों द्वारा ढाबे का नाम वैष्णो ढाबा रखे जाने पर भी आपत्ति जताई। कहा कि ऐसा करने वाले न केवल अपने आप को बल्कि समाज को धोखा दे रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद राज्य मंत्री ने हैंडीक्राफ्ट कारखाने में बन रहे काष्ठ कला के उत्पादों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर हैंडीक्राफ्ट कारोबारी इश्तियाक अहमद उर्फ बाबू भाई, तारिक मंसूरी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अथर, सगीर अंसारी, रईस मुल्तानी, सत्तार अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed