फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People are angry over broken roads, waterlogging, street lights and lack of cleanliness

टूटी सड़क, जलभराव, स्ट्रीट लाइट, सफाई न होने पर लोगों में आक्रोश

Tue, 26 Aug 2025 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
People are angry over broken roads, waterlogging, street lights and lack of cleanliness
- कंकरखेड़ा जोन में जनसुनवाई के दौरान महापौर ने की सुनवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वार्ड-40 और वार्ड-41 कंकरखेड़ा में टूटी सड़क, जलभराव, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट गया। जनसुनवाई कर रहे महापौर हरिकांत अहलूवालिया से महिलाओं ने शिकायत की है। महापौर ने निगम अफसरों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए हैं कि लोगों की समस्या का तुरंत निस्तारण करें। महापौर ने वार्डों का निरीक्षण भी किया।

मंगलवार को कंकरखेड़ा, शास्त्रीनगर और मुख्यालय जोन में नगर निगम जनसुनवाई करता है। मंगलवार को महापौर हरिकांत अहलूवालिया कंकरखेड़ा जनसुनवाई में पहुंचे। जहां पर महज दो-तीन कर्मचारी लोगों की शिकायत सुन रहे थे। महापौर के पहुंचते ही शिकायत करने वालों की भीड़ लग गई। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जनसुनवाई में लोगों ने वार्ड-40 व 41 में टूटी सड़क, स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग रखी। स्थानीय पार्षदों ने भी महापौर को दोनों वार्डों की समस्या के बारे में बताया। महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों को लेकर कंकरखेड़ा के नंगलाताशी, नटेशपुरम सहित कई इलाके का निरीक्षण भी किया। लोगों की शिकायत सुनी और जल्द ही समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। महापौर का कहना है कि लोगों ने जिस-जिस समस्या से संबंधित शिकायती पत्र दिए हैं, उनका निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह में अधिकारियों से निस्तारण की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed