फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Penetration on Tehsil road even after warning

उपजिलाधिकारी की चेतावनी के बाद भी सडक पर एक ओर लगी साप्ताहिक पैंठ। एक साइड की व्यवस्था संभाली पुलिस ने।

Mon, 21 Nov 2022 08:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Penetration on Tehsil road even after warning
तहसील रोड पर चेतावनी के बाद भी लगी पैठ
विज्ञापन

मवाना। एसडीएम की चेतावनी के बावजूद तहसील रोड पर साप्ताहिक पैंठ लगवाई जा रही है। रविवार को भी पैठ की वजह से जाम लगा। पुलिसकर्मी तैनात होने से तहसील की एक साइड तो खाली रही, लेकिन थाना तिराहे पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।
नगर पालिका ने जूनियर हाई स्कूल के पास मैदान पर साप्ताहिक पैंठ लगाने का ठेका छोड़ा हुआ है। लेकिन ठेकेदार नियमों का उल्लंघन कर तहसील मार्ग पर भी दुकानें लगवा देता है। तहसील रोड से दर्जन भर गांवों को जाने वाले वाहन गुजरते हैं। इसी मार्ग पर सीएचसी, एसडीएम, सीओ व तहसीलदार के आवास और कार्यालय हैं। सड़क पर दुकानें लग जाने से मार्ग अवरुद्ध हो जाता है।
विज्ञापन

बीते रविवार को एसडीएम अखिलेश यादव ने ठेकेदार व नगर पालिका को ईओ को चेतावनी दी थी कि किसी भी हालत में सडक पर पैठ न लगे। ठेकेदार ने चेतावनी को अनदेखा कर तहसील मार्ग पर एक साइड दुकानें लगवा दीं। इस कारण सीएचसी के गेट से लेकर तहसील तक सड़क की एक साइड बाधित रही। दूसरी साइड पुलिस तैनात रही। उसने थाना तिराहे पर ही ई रिक्शा को रोक दिया। इस कारण पूरे दिन थाना तिराहा पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed