फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Peaceful voting took place amidst tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण हुआ मतदान

Wed, 02 Dec 2020 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Peaceful voting took place amidst tight security
कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण हुआ मतदान
विज्ञापन

सरधना/हस्तिनापुर/जानीखुर्द/माछरा/सरूरपुर। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को एमएलसी चुनाव संपन्न हुआ। हस्तिनापुर में कुल 1265 मत में से 626 ने मतदान किया। 49.4 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। शिक्षक संघ में 77 मतों में से 60 ने मतदान किया। कुल 78 प्रतिशत मतदान हुआ। जानीखुर्द में शिक्षक सीट पर 89.5 प्रतिशत और स्नातक सीट पर 52.91 प्रतिशत मतदान हुआ। माछरा ब्लॉक परिसर में बनाए मतदान केंद्र पर स्नातक वर्ग मे कुल 48.42 प्रतिशत मतदान रहा। शिक्षक वर्ग में 80.95 प्रतिशत रहा।
सरूरपुर के भूनी स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर शिक्षक व स्नातक सीट के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू। मतदान के दौरान स्नातक के लिए 1717 वोटो में से शाम पांच बजे तक 918 वोट पड़े। शिक्षक सीट के लिए 131 वोटों में से 102 वोट पड़े। इस बीच मतदान स्थल पर तीन बूथ बनाए गए। डीएम के. बालाजी और एसएसपी अजय साहनी ने निरीक्षण किया। चुनाव के दौरान पहली बार मतदाता बने युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इसके चलते बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। वहीं मतदान प्रक्रिया में देरी को लेकर भाजपा नेता ठाकुर मुकेश शास्त्री ने हंगामा कर पर्याप्त व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन

हस्तिनापुर खंड विकास कार्यालय पर बने पोलिंग बूथ पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। सुबह मतदान की गति धीमी रही। 29 उम्मीदवारों ने एमएलसी चुनाव लड़ा। वही खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए लगभग 15 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं जानी ब्लाक में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान बनाया था। शिक्षक सीट के लिए बूथ 61 पर 172 मतदाताओं में से 154 ने वोट डाले। वहीं स्नातक सीट से बूथ नं. 62 पर 900 मतदाताओं में से 553 मतदाताओं ने वोट डाले। बूथ नं. 62 अ पर 973 मतदाताओं में से 439 मतदाताओं ने वोट डाले। भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई ने जानी में शिक्षक बूथ नं. 61 पर अपना वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

2578 में से 1362 ने किया मतदान
सरधना। सरधना पालिका में बने स्नातक के बूथ व खंड विकास कार्यालय में शिक्षक एवं स्नातक बूथ पर मतदान शुरू हुआ। बूथ नंबर 34 पर स्नातक की 744 वोट में से 394 पड़ी। खंड विकास कार्यालय में दो बूथ बनाये गए थे। बिूथ नंबर 33 शिक्षक व स्नातक व 33 ए-केवल स्नातक के लिए बनाया गया था। शिक्षक के 33 नंबर बूथ पर 195 वोट में से 142 वोट डाली गई। इसमें 73 प्रतिशत मतदान रहा। स्नातक के बूथ पर 900 में से 459 वोट डाले गए। दूसरे स्नातक के बूथ नंबर 33 ए पर 933 में से 519 वोट डाले गए। स्नातक का बूथ प्रतिशत 73 प्रतिशत रहा। वहीं स्नातक का पालिका में बने बूथ पर 53 प्रतिशत। स्नातक की कुल 2578 में 1362 वोट पड़ी। जबकि शिक्षक संघ की 195 में 142 वोट पड़ी।
जांच की गई, बाहर लगे थे बस्ते
जानीखुर्द/रोहटा। जानीखुर्द के ब्लाक में मतदान केंद्र पर कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। मतदान केंद्र के गेट पर मतदाताआें की जांच की गई। सैनिटाइजर और मास्क देने के बाद ही केंद्र में प्रवेश किया। वहीं जानी ब्लाक के मतदान स्थल के बाहर उम्मीदवारों के बस्ते लगे थे। भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद्र शर्मा और दिनेश गोयल, उमेश त्यागी, सुशील कुमार सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, हेम सिंह पुंडीर, जितेंद्र गौड़, श्रीभगवान शर्मा, डॉ. हरविंद्र कुमार के बूथ लगे थे। वहीं रोहटा विकास खंड में कोविड हेल्प डेस्क संचालित थी। इसमें थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई। लोगों को मास्क दिए।
मतदान में दोपहर बाद आई तेजी
माछरा/रोहटा। ब्लॉक माछरा मतदान केंद्र पर दोपहर डेढ़ बजे के बाद मतदान में तेजी आई। स्नातक मतदान बूथ नं. 63 पर 804 मतदाता में से 396 ने मत डाले। वहीं स्नातक के मतदान बूथ 63 ए पर 881 मतदाताओं में से 420 ने मत डाले। शिक्षक वर्ग के मतदान बूथ 62 पर 105 शिक्षकों के मत थे। इनमें से 85 ने मत डाले। वहीं बूथ नं. 63 पर दिव्यांग इंद्रपाल सिंह को गोद में उठाकर मतदान कराया गया। वहीं रोहटा के मतदान केंद्र तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए। स्नातक बूथ पर 876 में से 464 व 900 में से 458 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शिक्षक सीट पर 117 में से 92 वोट पड़े। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र साही ने मौके पर निरीक्षण किया। संवाद
कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
माछरा। माछरा एवं किठौर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल एवं श्रीचंद शर्मा के पक्ष में मतदान करने के लिए कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। ब्लॉक प्रमुख माछरा ब्रजवीर सिंह मावी, भाजपा माछरा मंडल अध्यक्ष अमित त्यागी, किठौर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रधान, विनोद त्यागी, संदीप त्यागी, मुजाहिद साजो, इरफान, धर्मेंद्र, मनोज शर्मा, जाकिर खान, मुकेश त्यागी आदि मौजूद रहे। संवाद
मतदान करने पहुंचा दूल्हा
रोहटा। विकास खंड रोहटा में में एमएलसी स्नातक के चुनाव में पंकज कुमार निवासी जैनपुर विवाह के दिन वोट डालने पहुुंचा। उसके बाद विवाह स्थल अब्दुल्लापुर के लिए रवाना हुआ। उसने सभी से वोट डालने की अपील की। इस मौके पर अमित शर्मा, बॉबी शर्मा, मोहन गुर्जर, पंकज पूठ, दीपक गुप्ता, विजय शर्मा, राहुल त्यागी, धर्मेंद्र, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। संवाद
70.5 प्रतिशत हुआ मतदान
खरखौदा। स्नातक की 1450 मतों व शिक्षक सीट की 85 मतों के लिए सुबह आठ बजे पुलिस बल की मौजूदगी में खंड विकास कार्यालय खरखौदा में मतदान शुरू हुआ। बूथ संख्या 57 पर शिक्षक सीट के लिए तथा 58 व 59 ए पर स्नातक सीट के लिए मतदान हुआ। बूथ संख्या 57 पर शिक्षक सीट के लिए 85 मतों व बूथ संख्या 58 पर 702 मतों व बूथ संख्या 58 ए पर 748 मतों के लिए मतदान हुआ। सेक्टर मजिस्ट्रेट तौसिफ अहमद मौजूद रहे। मतदान बंद होने तक शिक्षक सीट के लिए 85 मतों में से केवल 60 मत ही पडे़। 70.5 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं स्नातक सीट के लिए दोनों बूथों पर 1450 मतों में से केवल 712 वोटरों ने ही मतों का प्रयोग किया। यह केवल 49 प्रतिशत रहा।
अधिकारियों ने किया दौरा
खरखौदा। कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम, आईजी प्रवीण कुमार, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार, एसडीएम संदीप भागिया सहित सभी अधिकारियों ने मतदान स्थल को दौरा किया। संवाद
एक बूथ पर 40 मिनट देेरी से हुआ मतदान शुरू
खरखौदा। सेक्टर मजिस्ट्रेट तौसिफ अहमद के नेतृत्व में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। बूथ संख्या 58 पर मशीन खोली गई, लेकिन मतदान शुरू कराने से पहले मशीन लॉक नहीं हुई। जिस कारण सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अपने पास रिजर्व में रखी मशीन का प्रयोग कराया। बाद में नई मशीन से 40 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। संवाद
दिखाई दिया उत्साह
दौराला। दौराला ब्लॉक पर बूथ संख्या 36, 36ए, 36बी पर शिक्षक व स्नातक एमएलसी के वोट डाले गए। शिक्षकों के लिए 110 वोट में से 98 और स्नातक के लिए 2123 वोट में से 1071 वोट डाली गई। वोट डालने के लिए शिक्षक व स्नातकों में उत्साह देखा गया। इस दौरान डीएम, एसएसपी ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। एसडीएम अमित कुमार भारतीय, सीओ दौराला संजीव दीक्षित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संवाद

भाजपाइयों ने लगाया कैंप
दौराला। दौराला ब्लॉक पर मतदान केंद्र बनाया गया था। भाजपाइयों ने चौधरी धर्म कांटा पर अपना कैंप लगाया और मतदाताओं को पर्चियां उपलब्ध कराई। स्नातक चुनाव के दौराला/ लावड़ मंडल के प्रभारी जिला सहकारी बैंक मेरठ/बागपत के अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, जिला अध्यक्ष अनुज राठी, चुनाव प्रभारी विमल शर्मा, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल व हरवीर पाल भी कैंप पर पहुंचे। अजय भराला, चेयरमैन चौधरी हरेंद्र सिंह, रवि बटजेवरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed