{"_id":"68ac7ea026d81da8260b7f1c","slug":"peace-committee-meeting-held-in-police-station-premises-regarding-ganesh-festival-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109439-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश महोत्सव को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक
विज्ञापन
सरधना। श्री गणेश महोत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को थाना सरधना परिसर में शांति समिति की बैठक की। अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने की। उन्होंने महोत्सव आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि इस बार पूरे आयोजन की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी।
निरीक्षक प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि नए आयोजकों को अनुमति नहीं दी जाएगी, केवल पूर्व से स्थापित परंपरागत आयोजनों को ही परमिशन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान शस्त्रों का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। डीजे पर अश्लील गीत बजाने की अनुमति नहीं होगी और ध्वनि की निर्धारित सीमा का पालन अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि शोभायात्राएं निर्धारित रूट से ही निकाली जाएंगी। इस दौरान सभासद शानू जैन, हरित त्यागी, पंकज त्यागी, अमन गुप्ता, नितिन, प्रमोद शर्मा, मुदित माहेश्वरी, अभिनव, अनिकेत, आशीष, सुमित, नकुल, प्रिंस आदि आयोजक शामिल रहे। संवाद