फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PDA Chaupal Held in Pithlokar, SP Leaders Focus on Strengthening Organisation at Grassroots Level

मिशन 2027: मेरठ के सरधना में पीडीए चौपाल, ग्रामीणों से संवाद कर संगठन मजबूत करने पर जोर

Tue, 22 Sep 2026 05:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Sep 2026 05:14 PM IST
सार

सरधना के पिठलोकर गांव में सपा के पीडीए जनसंपर्क अभियान के तहत चौपाल आयोजित हुई। नेताओं ने ग्रामीणों से संवाद किया और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने व अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया।

विज्ञापन
PDA Chaupal Held in Pithlokar, SP Leaders Focus on Strengthening Organisation at Grassroots Level
पीडीए चौपाल में बोलते वक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना में समाजवादी पार्टी के पीडीए जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव पिठलोकर में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सपा नेताओं ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं सुनीं
चौपाल को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उसे दमनकारी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से आम जनता, किसानों, मजदूरों और युवाओं से जुड़े मुद्दे प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता से संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ लगातार सक्रिय रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सियासत: इकरा हसन का बड़ा बयान, कहा-प्रदेश में भाजपा को सपा ही हरा सकती है, कांग्रेस कुछ नहीं कर पाएगी

पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की भागीदारी पर जोर
सपा नेता चौधरी वसीम राजा ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों की विकास में समान भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से सामाजिक समरसता और संतुलित विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने और उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की चर्चा
चौपाल में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

इस दौरान गुलफाम सैफी, बबलू एडवोकेट, हसीन चौधरी, इरशाद प्रधान, गिरेन्द्र प्रधान, मास्टर इस्माईल, जुल्फिकार राणा, इमरान पूठ, सलमान, रोशन रहमान, मुरसलीन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed