{"_id":"6958343c58d3e996aa08d196","slug":"patient-commits-suicide-by-jumping-from-the-second-floor-of-a-private-hospital-family-members-create-ruckus-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1071345-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: निजी अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने की खुदकुशी, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: निजी अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने की खुदकुशी, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..लोकप्रिय अस्पताल में दो मंजिल की बिल्डिंग के बाथरूम का शीशा तोड़कर मरीज ने कूदकर
मेरठ। लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती हाइडिल कॉलोनी जेल चुंगी निवासी संजय चौधरी (46) ने शुक्रवार रात अस्पताल की दूसरी मंजिल के बाथरूम की खिड़की का शीशा तोड़ने के बाद कूदकर जान दे दी। वह बुधवार से आईसीयू भर्ती थे। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। नौचंदी थाना पुलिस ने समझा -बुझाकर परिजनों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जान गंवाने वाले संजय चौधरी के साले बिजली विभाग के लिपिक प्रदीप डोगरा ने बताया कि उनके बहनोई शहर में माइक्रोटेक सर्विस सेंटर पर नौकरी करते थे। खून की कमी के कारण उनमें कमजोरी आई गई थी। इससे वह बीमार हो गए थे। डॉक्टर को दिखाया तो बताया गया कि उनमें हीमोग्लोबिन केवल चार प्रतिशत ही है। डॉक्टर के कहने पर संजय चौधरी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे संजय चौधरी ने लघुशंका जाने के लिए कहा। इसके बाद वह दूसरी मंजिल के बाथरूम की शीशे वाली खिड़की को तोड़कर नीचे कूद गए। उनके नीचे गिरते ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी शोर मचाने लगे। डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान संजय की मौत हो गई।
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। परिजनों ने अस्पताल में सुरक्षा प्रबंध पर सवाल उठाए और लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर नौचंदी थाना प्रभारी और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार कर दिया। सीओ के समझाने पर देर रात परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
नौ बजे खिचड़ी खाकर बोले, अब आराम है
प्रदीप डोगरा ने बताया कि वो अपने बहनोई संजय चौधरी से शुक्रवार रात नौ बजे मिलकर गए थे। उन्होंने खिचड़ी खाई थी। बोले थे कि अब आराम है। ऐसा नहीं लग रहा था कि वह परेशान हैं और ऐसा कदम उठाएंगे। उन्होंने सुरक्षा प्रबंध पर सवाल उठाते हुए लापरवाही का आरोप लगाया।
पत्नी बोली, कुछ गलत दवा दी
संजय चौधरी की पत्नी ज्योति ने अस्पताल कर्मचारियों पर गलत दवा देने का आरोप लगाया। कहा कि गलत दवाई के कारण उनके पति ने ऐसा कदम उठाया है। इसकी तह तक जांच होनी चाहिए। परिजनों के अनुसार संजय चौधरी मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के सुजानपुर निवासी थे। वो कई दशक पहले यहां मेरठ में आकर बस गए थे। पत्नी ज्योति के अलावा उसका 13 साल की बेटा जोनू है।
अस्पताल के नाइट इंचार्ज डॉ. राजीव ने बताया कि कर्मचारी मरीज को लेकर बाथरूम गया था। मरीज ने गेट बंद करके शीशा तोड़ा और कूदकर जान दी है। सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट हो रहा है।
कोट
मरीज ने अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। परिजन अगर तहरीर देंगे तो प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। अभिषेक तिवारी, सीओ , सिविल लाइन।