{"_id":"5eb9ab408ebc3e905f481ee1","slug":"pastor-accused-of-pressurizing-conversion-sardana-news-mrt481400135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के सरधना में पादरी पर धर्म परिर्वन का दबाव बनाने का आरोप, थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के सरधना में पादरी पर धर्म परिर्वन का दबाव बनाने का आरोप, थाने में दी तहरीर
Tue, 12 May 2020 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मेरठ के सरधना में कोतवाली क्षेत्र के मुल्हैड़ा गांव निवासी एक महिला ने पादरी पर धर्म परिवर्तन कराने केप्रयास का आरोप लगाया है। उक्त महिला ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
गांव मुल्हैड़ा निवासी महिला कमलेश पत्नी प्रकाश सिंह का कहना है कि वह दलित परिवार से है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उनके यहां पादरी का आना जाना लगा रहता है। वह आर्थिक मदद देने का लालच देकर उनके परिवार का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को फिर से उसने धर्म परिवर्तन के लिए लालच देकर दबाव बनाया। उसका विरोध किया तो उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित कमलेश ने बताया कि आरोपी धमकी देते हुए वहां से चला गया। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को जानकारी हुई।
विज्ञापन
उन्होंने पीड़ित महिला से पादरी के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए पुलिस से शिकायत करने के लिए कहा। पादरी पूर्व में भी खतौली के कई परिवारों के धर्म परिर्वन कराने के मामले में चर्चाओं में रहा है। महिला का आरोप है कि उसने मुल्हैड़ा चौकी पर शिकायत की परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद थाने में तहरीर दी गई।
इस मामले में थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि मामला धर्म परिवर्तन के दबाव बनाने का नहीं बल्कि पादरी के परिजनों द्वारा नॉनवेज खाने के बाद घर के बाहर फेंकी गई हड्डियाें को कुत्ते द्वारा महिला के घर ले जाने का है। इसी को लेकर विवाद हो गया था। धर्म परिवर्तन कराने के दबाव जैसा मामला जांच में नहीं आया है।