फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Passengers going to take Kanwar created ruckus when bus broke down

बस खराब होने पर कांवड़ लेने जा रहे यात्रियों का हंगामा

Thu, 17 Jul 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Passengers going to take Kanwar created ruckus when bus broke down
रोडवेज बस खराब होने पर कांवड लेने जाते लोग परेशान खडे हुए। (मवाना)
मवाना। हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों ने मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल के पास रोडवेज बस में खराबी आने पर जमकर हंगामा किया। तीन घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर पीछे से आ रही रोडवेज बसों में सवार कर यात्रियों को हरिद्वार के लिए रवाना कराया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मेरठ डिपो की बस मेरठ से 58 कांवड़ियों को लेकर हरिद्वार के लिए बुधवार को दोपहर के समय चली थी। अपराह्न 1:00 बजे के आसपास मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल के पास पहुंचने पर बस में खराबी आने के कारण बस को खड़ा करना पड़ा। लगभग तीन घंटे तक बस के चालक-परिचालक पीछे से आ रही रोडवेज की बसों को रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन किसी ने बस को नहीं रोका। चालक राजेंद्र कुमार व परिचालक दुर्गेश कुमार ने परिवहन अधिकारियों को कॉल कर सूचना देते हुए बस भेजने के लिए कहा, लेकिन बस नहीं आई। तीन घंटे बीतने पर बस में सवार कांवड़ियों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने हंगामा शुरु कर दिया। हंगामे की सूचना पर पीआरवी और मवाना खुर्द चौकी पुलिस पहुंची और बसों को रुकवाकर यात्रियों को हरिद्वार के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed