{"_id":"602d76e78ebc3ee922346889","slug":"passanger-train-but-fare-of-express-city-news-mrt5258852155","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन होगी पैसेंजर किराया एक्सप्रेस का, मासिक पास नहीं बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन होगी पैसेंजर किराया एक्सप्रेस का, मासिक पास नहीं बनेगा
विज्ञापन
ट्रेन पैसेंजर किराया एक्सप्रेस का, मासिक पास नहीं बनेगा
मेरठ। दैनिक यात्रियों के लिए खुशखबरी के साथ झटका देने वाली खबर भी है। 22 फरवरी से शुरू होने जा रही पैसेंजर ट्रेन में किराया एक्सप्रेस का वसूला जाएगा। वहीं, अभी मासिक पास भी नहीं बनाया जाएगा।
रेलवे ने मंगलवार को ही 35 ट्रेनों को 22 फरवरी से चलाने की घोषणा की है। जिसमें मेरठ से गुजरने वाली दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। सहारनपुर से चलकर सुबह 6:30 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। शाम को भी दिल्ली से चलकर सहारनपुर को जाने वाली ट्रेन सिटी स्टेशन पर शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन से ही सबसे अधिक दैनिक यात्री सफर करते हैं। बुधवार को सिटी स्टेशन पर अनारक्षित टिकट काउंटर की सफाई कराई गई। जिससे 22 फरवरी से टिकट काउंटर को खोला जा सके।
ये होगा किराया
सिटी स्टेशन पर लगी यात्रा सूची के हिसाब से मेरठ सिटी से परतापुर, मोहिउद्दीनपुर, मोदीनगर, मुरादनगर, गुलधर, गाजियाबाद जाने के लिए 30 रुपये का टिकट लेना होगा। वहीं, साहिबाबाद के लिए 35 रुपये, शाहदरा जंक्शन, दिल्ली जंक्शन के लिए 40 रुपये और नई दिल्ली के लिए 45 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
--
एक्सप्रेस का दिया जाएगा टिकट
अनारिक्षत टिकट काउंटर खोलने की तैयारियां की जा रही है। टिकट एक्सप्रेस ट्रेन का दिया जाएगा। - आरपी सिंह, सिटी स्टेशन अधीक्षक