फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   parvan nhi chadha trafic poolice ka plan

परवान नहीं चढ़ा ट्रैफिक पुलिस का प्लान  

Mon, 02 Apr 2018 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
parvan nhi chadha trafic poolice ka plan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 नो टेंपो जोन में ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन एक अप्रैल से बंद करने का ट्रैफिक पुलिस का प्लान पहले दिन परवान नहीं चढ़ सका। ट्रैफिक पुलिस की टीम रविवार सुबह 7:30 बजे ही सड़कों पर उतर गई थी। 30 ऑटो और ई-रिक्शा भी पकडे़ गए। लेकिन इसके बावजूद ई-रिक्शा खूब दौडे़। हापुड़ अड्डे पर तो ई-रिक्शाओं का जमावड़ा लगा रहा। 
विज्ञापन

शहर में बेगमपुल से तेजगढ़ी चौराहे तक नो टेंपो जोन है। ट्रैफिक पुलिस ने दावा किया था कि एक अप्रैल से इस रूट पर कोई भी ऑटो या ई-रिक्शा नहीं चलने दिया जाएगा। लेकिन रविवार सुबह छह बजे से ही यहां टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा दौड़ने शुरू हो गए थे। टीएसआई डीडी दीक्षित के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस की टीम ने भी इन वाहनों की धरपकड़ शुरू कर दी। इस दौरान बेगमपुल से गांधी आश्रम चौराहे के बीच 30 ऑटो व ई-रिक्शा का चालान कर दिया गया। चालकों में हड़कंप तो मचा। लेकिन इनका संचालन पूरी तरह से बंद नहीं हुआ। 
विज्ञापन

दोपहर एक बजे ट्रैफिक पुलिस की टीम लौटी तो पहले की तरह इस रूट पर तिपहिया वाहन दौड़ने लगे। शाम साढे़ छह बजे फिर से टीम हापुड़ अड्डा पहुंच गई और आटो, ई-रिक्शाओं को पकड़ना शुरू कर दिया। कुल मिलाकर पहले दिन ट्रैफिक पुलिस का अभियान कारगर नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता बदलकर ले गए 
ऑटो, ई-रिक्शाओं की धरपकड़ शुरू होती देख कई चालक उन्हें शार्ट कट से निकालकर ले गए। सुबह करीब 10 बजे तेजगढ़ी चौराहे की ओर से आ रहे ई-रिक्शा वालों को हापुड़ अड्डे पर धरपकड़ का पता चला तो वे गांधी आश्रम चौराहे से सूरजकुंड रोड से ई-रिक्शा जाने लगे। फिर भी यहां पर टीम ने पांच ई-रिक्शा पकड़ लिए ।
अपने ही लगा रहे अभियान को पलीता 
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी तो ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन बंद कराना चाहते हैं, लेकिन स्टाफ के लोग ही अभियान को पलीता लगा रहे हैं। कई ट्रैफिक सिपाही इसे लेकर गंभीर नहीं है। रविवार को हापुड़ अड्डे पर ई- रिक्शाओं की भरमार थी। लेकिन ट्रैफिक कर्मी देखकर भी अनजान बने थे। यहां पहुंचे टीएसआई इस पर सिपाहियों पर भड़के तो कुछ देर तो वे सक्रिय हुए। लेकिन उनके जाते ही सब कुछ पहले जैसा ही चलना शुरू हो गया।

बंद कराएंगे संचालन
नो टेंपो जोन में ऑटो/टेंपो/ई-रिक्शाओं का संचालक नहीं होने दिया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। सोमवार से बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। धीरे-धीरे ही सभी का संचालन बंद होगा। -संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed