फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parul-Rupal will be seen running in the Asian Athletics Championships, Annu will throw the javelin

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दौड़ती दिखेंगी पारुल-रूपल, भाला फेंकेंगी अन्नू

Mon, 26 May 2025 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Parul-Rupal will be seen running in the Asian Athletics Championships, Annu will throw the javelin
मेरठ। एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 27 मई से दक्षिण कोरिया में होगा। प्रतियोगिता में 59 सदस्यीय भारतीय टीम प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में मेरठ से ही तीन महिला एथलीट हिस्सा लेंगी। इसमें 3000 मीटर स्टीपल चेज में पारुल चौधरी, 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में रूपल और भाला फेंक में अन्नू रानी प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता को लेकर रूपल और अन्नू साउथ कोरिया पहुंच चुकी हैं। तीनों खिलाड़ियों से ही देशवासियों को पदक की उम्मीद होगी। पारूल की बात करें तो उन्होंने अभी हाल ही में दोहा में आयोजित डायमंड लीग में 3000 मीटर स्टीपल चेज में नेशनल रिकार्ड भी बनाया है।
विज्ञापन

इन तीनों एथलीट की बात करें तो उन्होंने अपने प्रदर्शन से हमेशा देश का नाम रोशन किया है। अन्नू, रानी और पारूल चौधरी ने वर्ष 2023 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ समेत पूरे देश का नाम रोशन किया था। अब एक बार फिर एशियाई खेलों में उनके ऊपर पदक लाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं रूपल चौधरी की बात करें तो रूपल भी कई नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। रूपल ने अभी हाल ही में कोच्चि में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में भी 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं अन्नू रानी ने भी भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन


ये हैं पारूल की उपलिब्धयां
स्वर्ण पदक – प्रथम स्थान 2023 एशियन गेम्स 5000 मी.
रजत पदक – दूसरा स्थान 2023 एशियन गेम्स 3000 मीटर स्टीपलचेज
स्वर्ण पदक- एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 बैंकाक
कांस्य पदक- एशियन चैंपियनशिप 2018 बैंकाक
अर्जुन अवाॅर्ड- 2023
रानी लक्ष्मीबाई अवाॅर्ड-2023
2024 ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग

अन्नू की उपलब्धियां :
2023- एशियन गेम्स में 62.92 मीटर दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता
2021 - टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग।
2024 ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग
2022- बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक
2019 - वर्ल्ड चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला का रिकॉर्ड।
2019 - एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक।
2017 - एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
2016 - साउथ एशियन गेम्स में रजत पदक।
2014 - एशियन गेम्स में कांस्य पदक।
रूपल चौधरी
- 2022 में विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4x400 मीटर रिले में रजत पदक और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था।
- विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय
- राष्ट्रीय अंडर-20 फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक
- जापान में एशियाई रिले चैंपियनशिप में रजत पदक
- 28 फेडरेशन कप 2025 में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed