फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parul Chaudhary to arrive in Meerut today; grand welcome planned.

Meerut News: आज मेरठ पहुंचेंगी पारुल चौधरी, होगा भव्य स्वागत

Thu, 01 Oct 2026 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Parul Chaudhary to arrive in Meerut today; grand welcome planned.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। जापान में आयोजित एशियन गेम्स में दो कांस्य पदक जीतने के बाद मेरठ के इकलौता गांव की निवासी एथलीट पारुल चौधरी आज मेरठ पहुंचेंगी। इस मौके पर शहरवासियों की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

पारुल चौधरी ने दूसरी बार एशियन गेम्स में दो पदक जीते हैं। दो एशियन गेम्स में उनके चार पदक हो गए हैं। वर्ष 2023 एशियन गेम्स में उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 3000 मीटर स्टीपल चेज में कांस्य पदक जीता था। अब वर्ष 2026 एशियन गेम्स में उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में कांस्य और 3000 मीटर स्टीपल चेज में कांस्य पदक जीता है। वह बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली पहुंची। शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे वह यहां मेरठ पहुंचेंगी। दिल्ली में यूपी पुलिस के द्वारा उनका स्वागत होगा। इसके बाद यहां मेरठ में भी उनके भव्य स्वागत की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed