फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parents will be made aware about vaccination

अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा

Thu, 17 Jul 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Parents will be made aware about vaccination
सरधना। बच्चों के नियमित टीकाकरण और जीरो डोज बच्चों की स्थिति को लेकर बैठक हुई। संस्था
सरधना। शून्य खुराक कार्यान्वयन टीकाकरण योजना के तहत मंगलवार को सरधना शहर में 0-5 वर्ष के बच्चों के नियमित टीकाकरण और शून्य खुराक वाले बच्चों की स्थिति को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर के पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी एवं उनके पुत्र शाहवेज अंसारी के साथ-साथ वार्ड सभासदों, कोटेदारों और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर पालिका की वार्ड स्तर की बैठकों, कोटेदार मीटिंग और शहरी स्थानीय निकायों के माध्यम से आमजन को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी ने सुझाव दिया कि नगर में कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ियों में ऑडियो संदेशों के माध्यम से टीकाकरण के लिए जागरूकता फैलाई जाएगी। इस प्रस्ताव को सभी ने स्वीकार किया। शाहवेज अंसारी ने कहा कि टीकाकरण बच्चों, परिवार और पूरे समुदाय को बीमारियों से सुरक्षित रखने का प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। इससे संक्रामक रोगों का फैलाव रुकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन

बैठक में गावी पीसीआई इंडिया के सीएसओ कोऑर्डिनेटर प्रवीण कौशिक, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर मोहित खटीक, आबिद सलमानी, सभासद शाहिद मलिक, सईद कुरैशी और कादिर अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed