फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Param Vir Chakra inaugurated the library

Meerut News: परमवीर चक्र ने पुस्तकालय का उद्घाटन किया

Fri, 20 Mar 2026 08:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Param Vir Chakra inaugurated the library
माछरा। आदि गुरु शंकराचार्य पुस्तकालय का उद्घाटन करते हुए नगलामल में परमवीर विजेता योगेंद्र यादव
माछरा। आदि गुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम नगलामल में परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव ने पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में मुख्य वक्ता परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव ने कहा कि भारत का निर्माण और उन्नति करने के लिए सेना के योगदान की जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। सेना हर समय राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगी रहती है। उन्होंने भारत की युवा पीढ़ी से भारत को विश्व गुरु बनाने का आह्वान किया। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोत्तम ने कहा कि सेना का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। सेना ने विषम परिस्थितियों में भी राष्ट्र निर्माण का कार्य किया है। उद्योगपति विभोर सिंगल ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

आश्रम के संस्थापक संत स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने सभी से राष्ट्र निर्माण के कार्यों में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर सुनील पुंडीर एडवोकेट, शैलेंद्र शर्मा, ठाकुर गजेंद्र सिंह, ठाकुर विक्रांत तोमर, ठाकुर देव तोमर, सुमित राणा, कामना शर्मा, श्रीओम तोमर, पिंकी चिनोटी, मारूफ गॉड, मुनेंद्र त्यागी, मुनेश त्यागी धर्मेंद्र खटाना आदि मौजूद रहे। संचालन स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed