{"_id":"5908c8f74f1c1bcc34442c4d","slug":"parag-milk-chairman-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराग दुग्ध संघ गगोल चेयरमैन ने सौंपा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराग दुग्ध संघ गगोल चेयरमैन ने सौंपा इस्तीफा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 03 May 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पराग दुग्ध संघ गगोल चेयरमैन ने बोर्ड में अविश्वास प्रस्ताव आने से 24 घंटे पहले ही डीएम और पराग डेरी के महाप्रबंधक को इस्तीफा सौंप दिया। इससे विपक्ष को बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि अभी भी विपक्ष कानूनी दाव पेच लगाने में लगा है। बुधवार को होने वाली बोर्ड बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है। अब विपक्ष ने उप्र राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चेयरमैन इंद्रेश गुर्जर सपा कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे जली कोठी स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के आवास पर पहुंचीं। जहां चेयरमैन पद से इस्तीफा देने की योजना बनाई गई। यहां से इंद्रेश गुर्जर अपने पति वेदप्रकाश वेदी, सपा नेता सुभाष, हाजी इसरार सैफी, हाजी जुल्फी, मनोज, ओमपाल गुर्जर, जानू चौधरी आदि के साथ जुलूस के रूप में सदर तहसील में आयोजित मंगल दिवस के दौरान जिलाधिकारी समीर वर्मा को अपना इस्तीफा सौंपने पहुंचीं। इस्तीफा सौंपने के बाद इंद्रेश गुर्जर ने कहा कि जब से भाजपा की उप्र में सरकार बनी है। तब से पराग दुग्ध संघ के डायरेक्टर विपत सिंह, योगेश कुमार, मुकेश, धर्मेंद्र, रामपाल और सेंसरपाल आदि उन्हें कार्य नहीं करने दे रहे हैं। अभद्र व्यवहार करते हैं। पराग के कर्मचारियों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए हैं। इसलिए हमनें अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा जिलाधिकारी और पराग डेयरी के महाप्रबंधक सीबी सिंह को सौंप दिया है।
विज्ञापन
बोर्ड बैठक का कोई औचित्य नहीं
पराग दुग्ध संघ गगोल के महाप्रबंधक सीबी सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण को जिलाधिकारी ने उप्र राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग को भी भेज दिया गया है। जो वेबसाइट पर पड़ा है। हमने भी अपने स्तर से दुग्ध आयुक्त, प्रबंध निदेशक प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन को अवगत करा दिया है। बुधवार को होने वाली बोर्ड बैठक का मुख्य एजेंडा चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का था। जब चेयरमैन ने इस्तीफा ही दे दिया है तो एजेंडा भी खत्म हुआ। अब बोर्ड बैठक का कोई मतलब नहीं रह गया है। बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
बुलाई जा सकती है बैठक
पराग दुग्ध सहकारी संघ के नियमानुसार बोर्ड के एक तिहाई सदस्य और प्रबंधक बोर्ड बैठक बुला सकते हैं। बोर्ड बैठक बुलाने के लिए पराग दुग्ध संघ हित का कोई भी एजेंडा लिया जा सकता है। इस संबंध में महाप्रबंधक सीबी सिंह का कहना है कि यह बात सही है कि बोर्ड के एक तिहाई सदस्य भी बोर्ड बैठक बुला सकते हैं।
इस्तीफे का षड्यंत्र रचा
महाप्रबंधक सीबी सिंह के खिलाफ जांच चल रही है। जांच में संचालक मंडल ठोस सबूत न जारी करे, इसलिए जीएम ने चेयरमैन के इस्तीफा का षड्यंत्र रचा है। वह संचालक मंडल को खत्म कराना चाहते हैं। हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। मास्टर विपत सिंह, डायरेक्टर पराग दुग्ध संघ गगोल
एक माह में चुनाव कराने का प्रयास
उप्र राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग चाहे तो वह एक सप्ताह में भी नये सभापति के चुनाव की तिथि दे सकता है। हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि एक माह के भीतर सभापति पद पर चुनाव कराया जाए। योगेश कुमार, डायरेक्टर पराग दुग्ध संघ गगोल