फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Para Asian Games: Preeti to leave for Japan today; Ayush and Anubhav tomorrow.

पैरा एशियन गेम्स : प्रीति आज, आयुष और अनुभव कल जाएंगे जापान

Mon, 12 Oct 2026 08:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 12 Oct 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Para Asian Games: Preeti to leave for Japan today; Ayush and Anubhav tomorrow.
मेरठ से प्रीतिपाल, आयुष और अनुभव का हो चुका है भारतीय पैरा एथलेटिक्स दल में चयन
विज्ञापन


तीनों खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पैरा एशियन गेम्स की शुरूआत जापान में 18 अक्तूबर से हो रही है। इसके लिए पैरा खिलाड़ियों की टीम भी फाइनल हो चुकी है। इसमें मेरठ के तीन एथलीट प्रीति पाल, आयुष और अनुभव का नाम भी फाइनल हो गया है। यह तीनों खिलाड़ी आज और कल अलग-अलग समय पर जापान के लिए रवाना होंगे। मेरठ के तीनों एथलीट से सभी को पदक की उम्मीद है।
पैरा एशियन गेम्स में प्रीति पाल टी- 35 श्रेणी में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। आयुष वर्मा एफ 53 श्रेणी में शॉटपुट में और अनुभव टी-36 श्रेणी में ही 100 और 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे। प्रीतिपाल आज शाम को भारतीय दल के साथ जापान के लिए रवाना होंगी। आयुष और अनुभव चौधरी भी कल देर शाम को जापान के लिए रवाना होंगे। प्रीति के इवेंट जल्दी होने के कारण वह आज रवाना होंगी।
विज्ञापन

2024 में दोनों इवेंट में कांस्य जीत चुकी है प्रीति
प्रीति पाल वर्तमान में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कोच गजेंद्र के नेतृत्व में तैयारी कर रही हैं। प्रति दिन 6 से 8 घंटे की कड़ी मेहनत कर वह इन पैरा एशियन गेम्स में भी पदक लाकर देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। प्रीति ने कहा कि जो भी कमियां थी उन्हें दूर किया। जिम, वर्कआउट, मसल्स ट्रेनिंग आदि कराई गई। अब वह पूरी तरह से तैयार हैं और उम्मीद है कि जापान से पदक लेकर ही लौटेंगी। प्रीति मेरठ के गंगानगर की रहने वाली हैं और वर्ष 2024 के पैरा ओलंपिक खेलों में उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर दोनों इवेंट में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पैरालंपिक 2024 में दोनों इवेंट में कांस्य पदक
- वर्ष 2021 से लगातार नेशनल में स्वर्ण पदक
- बंगलुरू में हुई ओपन नेशनल में 100 मीटर और 200 मीटर में स्वर्ण
- जापान में हुई वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में दोनों इवेंट में कांस्य पदक
- खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण पदक
- गोवा में हुए नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक
- पैरा एशियन गेम्स 2022 में चौथा स्थान

अनुभव और आयुष से भी उम्मीदें
अनुभव यहां मेरठ के छुर गांव के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से टी-36 श्रेणी में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर स्पर्धा में तैयारी करते आ रहे हैं। वह रालोद के वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा के भांजे भी हैं। उनका नाम भी पैरा एशियन गेम्स में जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में हैं। वह पैरा एशियन गेम्स में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे। उनसे सभी को पदक की उम्मीद है। इससे पहले भी वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने इससे पहले नई दिल्ली में हुई इंटरनेशनल पैरा ग्रैंड प्रिक्स में 100 मीटर में कांस्य और 200 मीटर में रजत पदक जीता था।

आयुष भी दिन रात कर रहे तैयारी
मेरठ के सदर सदर बाजार निवासी आयुष वर्मा एफ 53 श्रेणी के पैरा एथलीट हैं और भाला फेंक, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो के खिलाड़ी हैं। कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के लिए पदक जीत चुके हैं। वह इन पैरा एशियन गेम्स में शॉटपुट में प्रतिभाग करेंगे। इससे पहले वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स 2025 में उन्होंने पांचवा स्थान प्राप्त किया था। 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनिशप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 में उन्होंने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता। भाला फेंक में इसी चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed