फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Paper Leak: Accused sold papers to 14 people for Rs 8 to 10 lakh, six arrested

सिपाही भर्ती परीक्षा: आरोपियों ने आठ से 10 लाख रुपये में 14 लोगों को बेचे पेपर, आठ की तलाश में दबिश जारी

Thu, 07 Mar 2024 12:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Mar 2024 12:12 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ पुलिस ने सॉल्वर गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं पूछताछ में आरोपियों ने कई बड़े खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Paper Leak: Accused sold papers to 14 people for Rs 8 to 10 lakh, six arrested
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के एसटीएफ की मेरठ इकाई ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने वाले छह आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के आठ साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि इनके पास वाट्सएप पर पेपर आया था, आरोपियों ने उसे अभ्यर्थियों से पैसे लेकर लीक किया था।

विज्ञापन


एसपी बृजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दीप उर्फ दीपक पुत्र दिनेश निवासी दोपहिया रोड पठानपुरा, कंकरखेड़ा, बिटटू पुत्र दयाराम निवासी ग्राम अलीपुर सरधना, प्रवीण पुत्र ओमपाल निवासी नंगलाताशी, रोहित उर्फ ललित पुत्र बिनोद कुमार निवासी गोलाबड़ टीपीनगर, नवीन कुमार पुत्र सलेखचंद निवासी शोभापुर थाना ककरखेड़ा और साहिल पुत्र अमरनाथ निवासी शोभापुर कंकरखेड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Loksabha Elections : हाथी ने चाल बदली तो बदल जाएंगे सियासी समीकरण, BSP के 'इंडिया' में जाने की चर्चाएं तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि 18 फरवरी को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली का प्रश्न-पत्र और उत्तर कुंजी 17 फरवरी को दायमपुर कंकरखेड़ा के मोनू ने साहिल निवासी शोभापुर को मोबाइल पर भेजा था। इसके बाद साहिल ने उन्हें नवीन पुत्र सलेखचंद निवासी शोभापुर के वाट्सएप पर भेज दिया। इसके बाद नवीन ने बिटटू को भेज दिया। बिट्टू ने प्रवीण निवासी नंगलाताशी कंकरखेड़ा के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

18 फरवरी को परीक्षा की द्वितीय पाली के प्रश्न-पत्र और उत्तर कुंजी एक दिन पहले हरियाणा के रहने वाले एक व्यक्ति ने प्रवेश प्रधान निवासी चांदना थाना सरधना, हाल निवासी कंकरखेड़ा, गुलजार निवासी खड़ौली कंकरखेड़ा और आसिफ निवासी कल्याणपुर रोहटा और गौरव निवासी आलमगीरपुर रोहटा के मोबाइल पर भेज दिया। इन लोगों ने उन्हें रोहित उर्फ ललित और दीपक के मोबाइल पर भेज दिया।

आठ से दस लाख रुपये में बेचे पेपर
बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दीपू उर्फ दीपक, बिटटू सिंह, प्रवेश प्रधान, आसिफ, मोनू एवं गुलजार पेपर आउट कराने का ठेका लेते हैं। दीपू और उसके साथियों को पेपर व उत्तर कुंजी हरियाणा का व्यक्ति भेजता है। प्रवीण, रोहित उर्फ ललित, नवीन कुमार, साहिल, डब्बू एव गौरव अभ्यर्थी को तलाशकर उन्हें आठ से दस लाख रुपये में पेपर बेचा।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा, गए जेल
सीओ दौराला शुचिता सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed