फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Papeet and Dipins property will be investigated, both are closer to Badan Singh Baddo

Action: बदन सिंह बद्दो के करीबी पपीत बढ़ला और डिपिन सूरी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, एसएसपी ने मांगा रिकॉर्ड

Sat, 09 Jul 2022 05:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Jul 2022 05:34 PM IST
सार

बदन सिंह बद्दो इंटरनेट मीडिया पर अक्सर पोस्ट अपलोड करता रहा है। पुलिस बद्दो की करोड़ों कीमत की संपत्ति जब्त कर चुकी है। अब उसके करीबियों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Papeet and Dipins property will be investigated, both are closer to Badan Singh Baddo
डिपिन सूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के करीबी पपीत बढ़ला और डिपिन सूरी की संपत्ति की पुलिस ने फिर से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया है कि दोनों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। गैंगस्टर के तहत उनकी संपत्ति को जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड मांग लिया है।

विज्ञापन


28 फरवरी 2019 को हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल से पुलिस कस्टडी से भाग गया था। बद्दो पर सरकार की तरफ से ढाई लाख का इनाम है। उसके बाद भी अभी तक पुलिस और एसटीएफ उसको पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन


बदन सिंह बद्दो इंटरनेट मीडिया पर अक्सर पोस्ट अपलोड करता रहा है। पुलिस बद्दो की करोड़ों कीमत की संपत्ति जब्त कर चुकी है। दिल्ली रोड स्थित पंजाबीपुरा स्थित बद्दो की कोठी को पुलिस ने ध्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: पहाड़ों पर भारी बारिश से यमुना समेत कई नदियां उफान पर, जिला मुख्यालय से दर्जनों गांवों का संपर्क कटा

पुलिस ने बद्दो और उसके सहयोगी पपीत बढ़ला और डिपिन सूरी पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे को काफी दिन बीतने के बाद भी पपीत और डिपिन की संपत्ति जब्त नहीं की जा सकी है।


 क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीम दोबारा से बदन सिंह की धरपकड़ को लगा दी गई है। गैंगस्टर एक्ट में आरोपी बनाए गए पपीत और डिपिन की भी अवैध तरीके से कमाई संपत्ति की पड़ताल शुरू कर दी है।

बद्दो सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहा है। हाल में उसने एक वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत पर दुख प्रकट करने की पोस्ट डाली है। एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि बद्दो के करीबियों पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed