फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pankaj Mitthal becomes Chief Justice of Jammu and Kashmir High Court

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने पंकज मित्थल

Thu, 17 Dec 2020 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Mitthal becomes Chief Justice of Jammu and Kashmir High Court
मेरठ। मेरठ कॉलेज का गौरव एक बार फिर बढ़ गया है। यहां के पुरातन छात्र न्यायमूर्ति पंकज मित्थल को जम्मू-कश्मीर का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। इस पर शिक्षकों और पुरातन छात्रों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

ईस्टर्न कचहरी रोड निवासी न्यायमूर्ति पंकज मित्थल ने 12वीं तक की पढ़ाई सेंट मैरीज से की। इसके बाद वे स्नातक करने इलाहाबाद चले गए। उन्होंने सन 1985 में मेरठ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की। वर्ष 2006 में उनका चयन एडिशनल डिस्ट्रिक जज के पद पर हुआ। वे अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सीनियर जज के पद पर थे। न्यायमूर्ति पंकज मित्थल के पिता नरेंद्र नाथ मित्तल भी हाईकोर्ट में जज रहे। मेरठ कॉलेज का बीएनएम हॉस्टल उनके दादा ब्रजनाथ मित्तल के नाम पर है। बेटे विनायक मित्थल इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं।
विज्ञापन

इन्होंने दी बधाई
मेरठ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह, डॉ. राजकुमार सांगवान, एडवोकेट नागेंद्र सिंह, एडवोकेट रमन गुप्ता, नितिन मित्तल ने कहा कि यह मेरठ के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट मैरीज के पुराने साथियों ने दी बधाई
सेंट मैरीज एकेडमी में साथी रहे संजीव प्रताप, संजीव सूरी, करनवीर फौगाट, अजय सिंह, संजीव हांडा, रजनीश अहलावत, मनमोहन नेहरू, डॉ. पंकज रस्तोगी, राजीव कपूर, कर्नल नवीन शर्मा, यशवंत चौधरी, डॉ. कैल सेठ और अनुपमा गुप्ता ने चीफ जस्टिस बनने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed