{"_id":"5feb8e1e8ebc3e3b8f7cb201","slug":"panchayat-elections-are-hindering-the-board-examination-meerut-news-mrt518035510","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में अड़चन डाल रहे पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में अड़चन डाल रहे पंचायत चुनाव
विज्ञापन
मेरठ। महज दो दिन बाद साल 2021 शुरू हो रहा है, लेकिन इस बार बोर्ड परीक्षा कराने की अनुमानित तारीखें भी तय नहीं हो पाई हैं। पहले कोरोना संक्रमण का असर रहा, अब पंचायत चुनाव भी परीक्षा में अड़चन डाल रहा है।
अगले साल माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के परीक्षार्थियों की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा होनी हैं। यूपी बोर्ड ने 2019 की पहली जुलाई को 2020 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया था। इस बार ऐसा नहीं हो सका है। पंचायत चुनाव और बोर्ड परीक्षा की तैयारियां साथ चल रही हैं। पहले क्या होगा इसकी तस्वीर अब नए साल में ही साफ होने के संकेत हैं। हालांकि बोर्ड परीक्षा की तैयारी मार्च-अप्रैल में कराने के हिसाब से की जा रही है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के कॉलेजों में कोरोना संक्रमण ने पढ़ाई प्रभावित की। शुरू सत्र से लेकर सितंबर तक कॉलेज बंद रहे। जैसे-तैसे ऑनलाइन और टीवी आदि के माध्यम से पढ़ाई कराई गई। शासन ने 10 अक्तूबर को निर्णय लिया कि 19 अक्तूबर से दो पालियों में स्कूल खोले जाएं। स्कूल तो किसी तरह से खुल गए, लेकिन संक्रमण का असर परीक्षा की तैयारियों पर पड़ा है। यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 व 11 में पंजीकरण, 10वीं व 12वीं के परीक्षा फार्म भरवाने के लिए कई बार समय सारिणी में बदलाव किया। हालांकि बोर्ड संक्रमण के दौर में भी पिछले वर्षों जैसा पंजीकरण व परीक्षा फार्म भराने में सफल रहा। कुछ दिन पहले फिर से दोनों की नई समय सारिणी जारी हुई है, इस बार पंजीकरण और परीक्षा फार्म जनवरी 2021 में भी भरवाए जाने के निर्देश हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि फिलहाल तो मार्च-अप्रैल में परीक्षा कराने के हिसाब से ही तैयारी की जा रही है।।जनवरी में कोर्स पूरा करा दिया जाएगा।