{"_id":"6085e2718ebc3ebf012b0289","slug":"panchayat-election-polling-today-in-12-blocks-meerut-news-mrt536015838","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव 2021: मेरठ में शाम पांच बजे तक 69.3 फीसदी मतदान हुआ, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव 2021: मेरठ में शाम पांच बजे तक 69.3 फीसदी मतदान हुआ, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Mon, 26 Apr 2021 05:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 05:51 PM IST
सार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मेरठ में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। जिले में शाम पांच बजे तक 69.3 फीसदी मतदान हो चुका है।
विज्ञापन
मेरठ में मतदान जारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मेरठ में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। जिले में शाम पांच बजे तक 69.3 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं दोपहर तीन बजे तक 55 फीसदी मतदान हुआ, जबकि एक बजे तक 38.66 प्रतिशत मतदान हुआ था। इससे पहले सुबह नौ बजे तक 15 फीसदी मतदान हुआ था। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बताया गया कि 12 ब्लाक में आज 13 लाख 38 हजार 181 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
मतदान स्थलों पर ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए सफेद, ग्राम प्रधान के लिए हरा, क्षेत्र पंचायत के लिए नीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र होगा। सभी मतपत्र एक ही बैलेट बॉक्स में डाले जाएंगे। जिले में 231 संवेदनशील, 310 अतिसंवेदनशील और 92 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र है। जिले में 35 जोनल मजिस्ट्रेट और 148 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण ने बढ़ाई मुश्किल
रविवार को ब्लाक स्तर पर बनाए गए केंद्रों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। कोरोना संक्रमण के कारण प्रशासन को इस बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा। किसी तरह कर्मचारियों की संख्या को पूरा किया गया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले ही सेंकड़ों प्रार्थनापत्र कोरोना संक्रमित होने के दिए गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रेमडेसिविर की कालाबाजारी : मेरठ से आठ गिरफ्तार, एक इंजेक्शन और 25 हजार की नकदी भी बरामद
ग्राम पंचायत - 479
ग्राम पंचायत वार्डोँ की संख्या - 6373
क्षेत्र पंचायत वार्डों की संख्या - 824
जिला पंचायत वार्ड - 33
मतदान केंद्रों की संख्या - 866
मतदान स्थलों की संख्या - 2346
यह भी पढ़ें: पचायत चुनाव : प्रचार थमा, मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां