फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Black marketing of Remedisvir: eight arrested from Meerut, one injection and 25 thousand cash was also recovered

रेमडेसिविर की कालाबाजारी : मेरठ से आठ गिरफ्तार, एक इंजेक्शन और 25 हजार की नकदी भी बरामद

Sun, 25 Apr 2021 12:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Apr 2021 12:40 AM IST
सार

  • सुभारती मेडिकल कॉलेज का मामला: एक इंजेक्शन और 25 हजार की नकदी भी बरामद
  • जानी थाने में महामारी अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज 

विज्ञापन
Black marketing of Remedisvir: eight arrested from Meerut, one injection and 25 thousand cash was also recovered
रेमडेसिविर दवा - फोटो : social media

विस्तार

मेरठ में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में सुभारती मेडिकल कॉलेज के दो नर्सिंग स्टाफ और छह बाउंसर को गिरफ्तार किया गया है। मिलीभगत कर मरीजों के नाम पर आए इंजेक्शन ब्लैक में बेचे जाने की पुख्ता सूचना पर शुक्रवार रात की गई कार्रवाई में पुलिस को यह कामयाबी मिली है। आरोपियों से एक रेमडेसिविर इंजेक्शन और 25 हजार नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी के मुताबिक कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि जनपद के कई मेडिकल कॉलेज और निजी चिकित्सालय के कर्मचारी रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे हैं। सूचना पर सर्विलांस सेल की टीम एवं थाना देहली गेट व थाना जानी पर टीम बनाकर पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन में इनके विरुद्ध अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इसी क्रम में पिछले सात दिन से सुभारती मेडिकल कॉलेज से इंजेक्शन खरीदने के लिए पुलिस एवं अस्पताल कर्मचारियों के बीच बातचीत चल रही थी। पुलिस और आबिद खान नाम के व्यक्ति से इसके लिए 32 हजार से सौदेबाजी शुरू हुई, जो बाद में 25 हजार रुपये में तय हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम इसके लिए 9:50 बजे रात्रि सुभारती मेडिकल कॉलेज पहुंची और कोविड वार्ड के नर्सिग स्टाफ को मुख्य गेट पर इंजेक्शन देने के लिए बुलाया गया। आबिद और अंकित शर्मा ने 25 हजार रुपये लेकर एक रेमडेसिविर इंजेक्शन पुलिस को बेच दिया। ज्यादा की मांग पर कर्मचारियों द्वारा तीन इंजेक्शन अगले दिन देने का विश्वास दिलाया गया। इसी दौरान दोनों कर्मचारियों को शक हो गया और वे भागकर आईसीयू में छिप गए।

पुलिस ने उनको वहां से पकड़ लिया गया। इस पर कॉलेज के गार्ड व बाउंसरों द्वारा पुलिस को घेरने की कोशिश की और गेट बंद कर दिया गया किंतु थाना देहली गेट, जानी व सर्विलांस सेल की टीम ने सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मौके से छह बांउसर/गार्ड को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ जानी थाने में महामारी अधिनियम, दवाइयों की कालाबाजारी, धोखाधड़ी और पुलिस से अभद्रता की धाराओं में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गाजियाबाद के शोभित को लगना था इंजेक्शन
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह इंजेक्शन 22 अप्रैल को गाजियाबाद के कविनगर निवासी शोभित जैन पुत्र विजय जैन को अलॉट किया गया था। एक दिन बाद शोभित की मृत्यु होने पर उन्होंने 2450 रुपये कीमत का यह इंजेक्शन 25 हजार रुपये में बेचना तय कर दिया था । 

पकड़े गए आरोपी  
नर्सिंग स्टाफ -अंकित शर्मा निवासी मल्लापुर रोहटा, आबिद खान निवासी सिसौला कला जानी
बाउंसर - रहीश पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी ग्राम लखवाया थाना कंकरखेडा, गौरव कुमार निवासी चरला फलावदा, अमित कुमार निवासी बहादुरपुर परतापुर, रोहित कुमार निवासी हजूराबाद गढ़ी सिंघावली अहीर बागपत, महेंद्र सिंह निवासी चीलक शिकारपुर बुलंदशहर और अनिल कुमार निवासी उलेढा गुलावठी बुलंदशहर

आरोपी ने धोखे से निकलवा लिए थे चार इंजेक्शन
पुलिस ने जिन दो नर्सिंग स्टाफ को इंजेक्शन बेचते हुए पकड़ा है, उनके खिलाफ गंभीर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रबंधन की आरंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि 22 अप्रैल को मरने वाले रोगी को केवल तीन इंजेक्शन लगने थे, जो उसे लगाए गए थे। आरोपी ने चार इंजेक्शन धोखे से निकलवा लिए थे। चौथा इंजेक्शन मरीज को नहीं लगा। इसे ही बेचने का प्रयास किया जा रहा था। प्रबंधन मामले की जांच कर रहा है और इसमें पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा। सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों की जानकारी होने पर बाउंसरों ने उनका प्रतिरोध नहीं किया था। - डॉ. अतुल कृष्ण, ट्रस्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed