फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panchayat chunav meerut

खेल मंत्री के सामने जिपं सदस्यों की परेड

Thu, 17 Dec 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 17 Dec 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav meerut

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए सपा में जोर-आजमाइश का दौर शुरू हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह सपा प्रत्याशी सीमा प्रधान को जिताने के लिए फ्रंट पर आ गए हैं। बुधवार को उन्होंने बाईपास स्थित एक रिसॉर्ट में प्रदेश के खेल मंत्री रामसकल गुर्जर के सामने आधा दर्जन से ज्यादा जिला पंचायत सदस्यों की परेड कराई।

विज्ञापन


सीमा को अध्यक्ष बनाने के लिए सपा जहां हर संभव-असंभव कोशिश करेगी, वहीं शाहिद मंजूर के विरोधी खेमे की भी प्रतिष्ठा दांव पर है। माना जा रहा है कि मनिंदरपाल सिंह इसके बहाने कैबिनेट मंत्री से चुनावी हिसाब चुकता करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के युवा कल्याण और खेल मंत्री रामसकल गुर्जर बुधवार को बाईपास स्थित एक रिसॉर्ट पर पहुंचे तो मनिंदरपाल सिंह और अतुल प्रधान खेमे के लोग उनका स्वागत करने पहुंच गए। इस दौरान मनिंदरपाल ने मंत्री के सामने आधा दर्जन से ज्यादा नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को अतुल प्रधान के पक्ष में दिखाकर उनकी जीत सुनिश्चित कराने का दावा किया। इस दौरान मंत्री ने सभी सदस्यों से बातचीत भी की। माना जा रहा है कि चुनाव के दौरान कैबिनेट मंत्री ने मुखालफत मनिंदरपाल की मुखालफत की थी, उसी को ध्यान में रखकर वह अतुल के खेमे में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री रामसकल गुर्जर का कार्यक्रम गोपनीय रहा। मंनिदरपाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से जुडे़ लोगों को ही बुलाया। मंत्री ने मनिंदरपाल से 10 मिनट तक अकेले में बातचीत भी की। पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी के बारे में जानकारी ली और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बारे में गणित समझाया। अतुल प्रधान के लखनऊ में होने के कारण उन्होंने मंत्री को सभी जिला पंचायत सदस्यों के बारे में जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि अतुल प्रधान रामसकल गुर्जर को जिला पंचायत चुनाव का प्रभारी बनाने के लिए पार्टी हाईकमान से मिले हैं।


सभी प्रत्याशी जीतेंगे
इस दौरान रामसकल गुर्जर ने कहा कि पार्टी संगठित है और सभी प्रत्याशियों को एकजुट होकर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ाया जाएगा। हाईकमान ने जिसे टिकट दिया है, उसे ही जिताया जाएगा। मेरठ में हाईकमान ने जो प्रत्याशी तय किया है, उसमें अब फेरबदल नहीं होगा। घोषित प्रत्याशी को पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ाएंगे और जिताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed