फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panchayat chunav meerut

कोर कमेटी के फैसले से सहमत नहीं भाजपा कार्यकर्ता

Mon, 09 Nov 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 09 Nov 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav meerut

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कुलविंदर को प्रत्याशी घोषित करना पर भाजपा में दो राय हो गई हैं। कुछ नेता डॉ. मीनाक्षी भराला को भी मौका देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने पर्चा तक भरवाने की बात कही है।

विज्ञापन


शनिवार को कोर कमेटी की बैठक में अध्यक्ष पद कुलविंदर के नाम को फाइनल किया गया। लेकिन भाजपा का एक वर्ग इससे सहमत नहीं है। उन्हें इसके पीछे जहां कमजोरी नजर आ रही है। वहीं कुलविंदर के नाम को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। हालांकि पार्टी का एक वर्ग पहले ही कैडरबेस को उतारने की आवाज उठा चुका था।
विज्ञापन


लेकिन धनबल के इस चुनाव में कोर कमेटी ने इसी गणित को ध्यान में रखा और कुलविंदर का नाम फाइनल कर दिया। क्योेंकि कुलविंदर के पिता मुखिया गुर्जर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बड़ा प्रस्ताव पार्टी के सामने रख चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सशर्त दी गई है दावेदारी
पार्टी सूत्रों के अनुसार कुलविंदर को दावेदारी सशर्त दी गई है। सबसे पहले कुलविंदर को सभी पार्टी प्रत्याशियों को अपने पाले में करना होगा। इसके लिए उन्हें सोमवार शाम तक का समय दिया गया है। पाले में करने के पीछे पार्टी सूत्र प्रत्येक को मोटी रकम देना बता रहे हैं। यही नहीं कुलविंदर को पार्टी के पास भी बतौर जमानत एक बड़ी रकम जमा करनी होगी। यदि वह ऐसा कर पाते हैं तो सभी मिलकर उनके लिए आगे का रास्ता तय करेंगे।


यहीं बना है संशय
कुलविंदर के सामने यह शर्त रखना ही कुछ लोगों को चौंका रहा है। इस शर्त के पीछे मानना है कि पार्टी कोर कमेटी कुलविंदर की आर्थिक स्थिति और किये गये दावे को आजमाना चाहते हैं। यदि वह इसे पूरा करते हैं तो आगे की लड़ाई शुरू की जाएगी। लेकिन बावजूद इसके पार्टी एक धड़ा चाहता है कि भले ही कुलविंदर कोर कमेटी की शर्त को पूरा कर दें, लेकिन अंतिम समय तक डमी के तौर पर मीनाक्षी भराला को उनके साथ रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed