{"_id":"6903500db87ab988dc01b5f3","slug":"panchavati-reached-the-semi-finals-after-defeating-vrs-academy-meerut-news-c-72-1-mct1009-143014-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वीआरएस एकेडमी को हराकर पंचवटी सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वीआरएस एकेडमी को हराकर पंचवटी सेमीफाइनल में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मवाना रोड स्थित जेएसएम क्रिकेट एकेडमी में चल रही अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पंचवटी की टीम ने लगातार तीन मैच जीते। बृहस्पतिवार को टीम ने वीआरएस क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
वीआरएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवर में दस विकेट खोकर 104 रन बनाए। टीम की ओर से हेंड्रिक्स ने 54, आयुष्मान ने 10 रन बनाए। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज वंश सेन ने पांच विकेट प्राप्त किए। वंश ने लगातार दो मैच में पांच पांच विकेट लेने का कारनामा किया। आयुष राज, आर्यन चपराना ने भी दो-दो व हर्ष ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 8.2 ओवर में दो विकेट खोकर 107 रन बनाकर 8 विकेट से जीत प्राप्त की। यश ने घातक बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंद में 8 चौके व एक छक्का लगाकर 51 रन और हर्ष राणा ने 12 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच रहे वंश सेन को अमित ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोच उमेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।