फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchavati defeated Target Cricket Academy by 65 runs

Meerut News: पंचवटी ने 65 रन से टारगेट क्रिकेट एकेडमी को हराया

Thu, 19 Dec 2024 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Panchavati defeated Target Cricket Academy by 65 runs
मेरठ------------मवाना रोड स्तिथ एक स्कूल में खेल प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में चल रही क्रिकेट लीग में बुधवार को पंचवटी और टारगेट क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें पंचवटी ने 65 रन से जीत दर्ज की। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए। टीम की ओर से विआन ने शानदार 100 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 12 चौके और 6 छक्के लगाए। आयुष राज ने 35 रन बनाए। लक्की ने 72 रनों का योगदान दिया। टारगेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में जिया ने तीन, अंकित सिंह दो व शौर्य, यशदीप, कुलवंत ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टारगेट एकेडमी की टीम 32 ओवर में मात्र 231 रन ही बना पाई। विवेक ठाकुर ने 71, कुलवंत ने 44, जिया ने 20 रन बनाए। पंचवटी की ओर से लक्की ने चार विकेट लिए। हर्ष ने तीन विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन



बच्चों ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
मेरठ। मवाना रोड स्थित एक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रि. मेजर जनरल पंकज कौशिक व डॉ. पूनम देवदत्त ने किया। प्रतियोगिता में बैलून रेस, हुला हूप रेस, सेक रेस, पापा शू रेस, लेजी पेरेंट्स रे आदि खेल हुए। इस दौरान आयोजित 100 मीटर दौड़ पुरुष में प्रथम स्थान नितिन, द्वितीय श्रेयांश, तृतीय आराध्य रहे। 100 मीटर दौड़ महिला में प्रथम अनन्या, द्वितीय निष्ठा, तृतीय पावनी रहीं। 200 मीटर दौड़ बॉयज में प्रथम युवराज व महिला में सोनाक्षी प्रथम रहीं। मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed